ब्लड शुगर बढ़ने से झड़ते हैं बाल! इन 5 ट्रिक्स से बालों का झड़ना करें कम और ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल

अगर आप झड़ते बालों की समस्या का शिकार हो रहे हैं तो आपको अपने ब्लड शुगर को चेक कराने की जरूरत है और ये 5 टिप्स को फॉलो कर आप इस स्थिति को तुंरत रोक या फिर कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 10, 2023 3:22 PM IST

हमारे खून में जब शुगर की मात्रा ज्यादा होती है तो उसकी वजह से कई परेशानियां हो जाती हैं, जिसमें से कुछ गंभीर होती हैं। बहुत से लोगों को इस बात की जानकरी नहीं होगी कि हाई ब्लड शुगर की वजह से आप गंजे भी हो सकते हैं। जी हां, कहीं न कहीं हाई ब्लड शुगर की वजह से आपके शरीर के सेल्स को जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिसकी वजह से ये स्थिति पैदा होती है। हाई ब्लड शुगर की वजह से आपका दिल, पैर, आंख तो प्रभावित होते ही हैं, साथ ही बालों की जड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी बिना किसी वजह के झड़ते बालों की समस्या का शिकार हो रहे हैं तो आपको अपने ब्लड शुगर को चेक कराने की जरूरत है और ये 5 टिप्स को फॉलो कर आप इस स्थिति को तुंरत रोक या फिर कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज में झड़ते बालों को रोकने के टिप्स।

ब्लड शुगर बढ़ने से झड़ते बालों को रोकने के टिप्स

1-वर्कआउट करें

जी हां, वर्कआउट न सिर्फ आपको फिट रखने में मदद करता है बल्कि ये शरीर में रक्त के प्रवाह को भी दुरुस्त बनाता है, जिसकी मदद से आपको हेयर लॉस को रोकने में मदद मिलती है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर बालों की जड़ों में खून का संचार बहुत तेजी से होता है, जिससे बालों को पोषक तत्व मिलते रहते हैं।

2-सप्लीमेंट्स लें

बालों को बढ़ाने के लिए बायोटिन, विटामिन बी कॉम्पलेक्स जैसे सप्लीमेंट लेने की जरूरत है, जो कि हेयर लॉस को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये बढ़ते ब्लड शुगर को कम करने के साथ-साथ खून की कमी को भी दूर करने का काम करते हैं। किसी डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले सकते हैं।

3-सही डाइट

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेना बहुत जरूरी है। आपको लीन प्रोटीन, सब्जियां और फलों का सेवन करने की जरूरत है, जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करेंगी। आपको हाई फाइबर से संपन्न फलों का भी सेवन करना चाहिए। बस शुगर और अनहेल्दी फैट से दूर रहें।

4-मोरिंगा तेल से करें मसाज

मोरिंगा आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन ए से संपन्न होता है, जिसकी पत्तियां और फल कई बीमारियों में रामबाण माने जाते हैं। ये बालों को बढ़ाने का भी काम करता है। इसके तेल से मसाजकरने पर बालों की जड़ों में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है।

5-तनाव कम लें

कोर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन आपके बालों को कमजोर बनाने के साथ जड़ों को भी कमजोर करता है। इसलिए जरूरी है कि आप तनाव कम लें और बालों की ग्रोथ को ध्यान दें। जब आप तनाव कम लेंगे तो सिर पर बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source