hamburger icon
A
Read in English

हार्ट अटैक आने पर पैनिक नहीं करें ये 5 काम! कुछ देर के लिए बच जाएगी आपकी जान, जानें कौन से हैं ये उपाय

हार्ट अटैक की स्थिति में आपको जरूरत है कुछ ऐसे उपाय करने की, जो आपकी जिंदगी कुछ वक्त तक बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : December 9, 2021 12:02 AM IST

हार्ट अटैक मौजूदा वक्त में एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतों का कारण बनता है। यूं तो हार्ट अटैक की स्थिति में रोगी के लिए हर एक मिनट कीमती होता है लेकिन उस एक मिनट में आपको ऐसे काम करने की जरूरत होती है, जिससे व्यक्ति की जान बच सके। जी हां, हार्ट अटैक की स्थिति में आपको तुरंत कुछ चीजें ऐसी करनी चाहिए, जिससे व्यक्ति की जान को खतरा थोड़ा कम हो जाए। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ह्रदय रोगी को हार्ट अटैक की स्थिति में तुरंत करनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।

हार्ट अटैक में नहीं जाएगी जान अगर करेंगे ये उपाय

1. दर्द को पहचानकर करें ये उपाय

अगर व्यक्ति में हार्ट अटैक का कोई लक्षण या फिर बाई ओर दर्द होता है तो आपको सबसे पहले बिस्तर पर सीधा होकर लेट जाना चाहिए। इस दौरान आप अपने पैरों को थोड़ा ऊंचाई पर रखें ताकि दिल तक रक्त की आपूर्ति होने लगे। ऐसा करने से दर्द कम हो जाता है और दिल सही से पंप करने लगता है।

2.जोर-जोर से खांसे

अगर आपको लग रहा है कि आपको हार्ट अटैक आ रहा है या फिर हार्ट अटैक से दर्दहोने लगा है तो आपको जोर-जोर से खांसी करने की कोशिश करनी चाहिए। जोर-जोर से खांसने पर आपका शरीर सक्रिय रहता है फेफड़ों व दिल के आस-पास की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं।

3.छाती को दबाएं

हार्ट अटैक की स्थिति में आपको अपनी छाती को बार-बार दबाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से दिल पर दबाव पड़ता है और छाती में खून की सप्लाई होने लगती है। दिल तक जब खून की सप्लाई सही रहेगा तो दिल सही तरीके से पंप करता है और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

4.धीरे-धीरे सांस लें

हार्ट अटैक की स्थिति में आपको धीरे-धीरे और लंबी सांस लेने को कहना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में आक्सीजनकी मात्रा बनी रहती है और हार्ट अटैक का जोखिम कम होता जाता है। इसके अलावा आपको इस दौरान आराम की मुद्रा में रहना चाहिए और ज्यादा हिलने-डुलने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

5-उल्टी आए तो करने की कोशिश करें

हार्ट अटैक की स्थिति में उल्टी होना स्वभाविक माना जाता है और अगर ऐसा है तो उल्टी करने की पूरी कोशिश करें। इसके अलावा छाती में दर्द महसूस हो रहा हो तो एस्प्रिन या डिस्प्रिन की गोली भी ले सकते हैं। इसके साथ ही इस दौरान अपने नजदीकी रिश्तेदार, डाक्टर या एम्बुलेंस को फोन कर सीधा अस्पताल पहुंचने का प्रयास करें।