Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मानसून सीजन की शुरुआत से ही मलेरिया, गैस्ट्रो, डेंगू और हेपेटाइटिस जैसी मानसूनी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। ये बीमारियां कई लोगों के लिए खतरे का संकेत होती हैं क्योंकि बहुत से लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसकी वजह से उन्हें मौसम बदलते ही इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में ज्यादातर लोगों की इम्यूनिटी जल जनित बीमारियों से प्रभावित होती है इसलिए आपको इन मानसूनी बीमारियों से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कैसे आप इन मानसूनी बीमारियों से बच सकते हैं।
मानसून के मौसम में आपको सड़कों पर बिकने वाले फूड्स यानी के स्ट्रीट फूड्स से खासतौर पर बचने की सलाह दी जाती है। आपको इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा घर का बना भोजन करना चाहिए। इसके अलावा पानी को हमेशा उबाल कर ही पानी चाहिए। इससे टाइफाइड, हैजा, गैस्ट्रोएंटेरिटिस जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा आपको सब्जियों और फलों को खाने से पहले धोना जरूरी है। इसके साथ ही आपको घर में रखी चीजों को ढककर रखना होगा।
मानसून में विशेष रूप से कई फूड्स से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखा जाए। आपको बैलेंस्ड डाइट लेने की जरूरत है, जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा।
आपको अपनी डाइट में हाई प्रोटीन फूड्स के साथ-साथ खट्टे फलों को शामिल करना होगा, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं आपको विटामिन डी रिच फूड्स का भी सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ कैल्शियम, लेवल और शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भी पूर्ति करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड ओस्टियोपोरोसिस और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करता है।
हेल्दी चीजों के साथ-साथ आपको फास्ट फूड, तला हुआ भोजन और प्रोसेस्ड फूड्ससे भी बचना चाहिए, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं और आपके इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं।
मानसून के मौसम में शरीर में पानी की मात्रा आमतौर पर कम रहती है और पानी की कमी आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है। इसके अलावा पानी की कमी से किडनी और सर्कुलेटरी सिस्टम भी प्रभावित होता है। इसलिए मानसून के सीजन में 3 से 4 लीटर पानी पीना शुरू कर दें।
एक्सरसाइज हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करती है और इसलिए दिन में कम से कम 15 से 30 मिनट एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। आप बेहतर इम्यूनिटी और भूख को बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इतनी एक्सरसाइज जरूर करें।
शरीर में टिश्यू की मरम्मत के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है और ऐसा करने से तनाव कम होता है और हमारा इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त रहता है।