नहीं आएगा दिल का दौरा अगर कर लेंगे ये 5 काम, बिना साइड इफेक्ट्स के होने वाले आसान हैं ये टिप्स

अगर आप दिल संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको दिल को सेहतमंद रखने के लिए ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 8, 2021 6:38 PM IST

हम सभी जानते हैं कि दिल यानी की ह्रदय हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है और इसका काम 24 घंटे निरंतर चलता रहता है। आप भले ही सो जाए लेकिन आपका दिल जागता रहता है। दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है लेकिन जैसे हालात चल रहे हैं उसमें सावधानी बहुत जरूरी हो गई है। दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक बहुत सारे हैं, जिसमें आपका बिगड़ा हुई ब्लड प्रेशर और शुगर प्रमुख माना जाता है। अगर आप दिल संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको दिल को सेहतमंद रखने के लिए ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से उपाय कर आप आसानी से हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं।

​इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का उपयोग करें कम

हर छोटे-बड़े काम के लिए आप बार-बार अपनी जेब से फोन निकाल लेते होंगे। हैं ना? ये आपकी गलत आदत आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा रही है साथ ही आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। एक्सपर्ट की मानें तो, जो व्यक्ति मिनट-मिनट पर अपने फोन चेक करते हैं, उनमें तनाव और कार्डियक अरेस्ट का खतरा अधिक होता है। इसलिए कुछ देर अपने आप को डिजिटल दुनिया से अलग करें।

एंटीऑक्सीडेंट डाइट लें

सभी जानते हैं कि इन दिनों पौष्टिक आहार लेना स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है ये बात आपके दिल पर भी लागू होती है। दिल को सही तरह से काम करने के लिए आप अपनी डाइट में एंटीऑक्सिडेंट, ओमेगा -3, फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करें, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं।

​घूमने को बनाएं अपनी आदत

एक्सरसाइज से करने न सिर्फ आप फिट रहते हैं बल्कि आपका दिल भी सेहतमंद होता है। दिल के दौरे के जोखिम को कम करने के लिए रोजाना शारीरिक रूप से एक्टिव रहें। दिल को हेल्दी रखने के लिए 30-45 मिनट की रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें फिर चाहे आप टहलें या साइकिलिंग करें। कैसी भी एक्सरसाइज आपके दिल को स्वस्थ बनाने के लिए काफी है।

BMI का रखें ख्याल

दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है मोटापा। मोटे लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है इसलिए उन्हें वजन घटाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें शारीरिक रूप से एक्टिव और अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही अपने बीएमआई लेवल को भी हमेशा जांचते रहना चाहिए।

​ब्लड शुगर लेवल की करें जांच

दिल की सेहत को बिगाड़ने का काम करता है ब्लड शुगर लेवल। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर धमनियों को ऑक्सीडेटिव नुकसान पहुंचने लगता है, जो रक्त प्रवाह को बाधित करता है। डायबिटीज को साइलेंट किलर भी माना जाता है, जो दिल के दौरे का प्रमुख जोखिम कारक है। इसलिए अपने ब्लड शुगर की जांच करते रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source