Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लगातार हो रही बारिश में भीगने से लग रहा डर? इन 5 टिप्स को फॉलो करने से नहीं पड़ेंगे बीमार, अभी से कर दें शुरू

अगर आप मजबूरी में भीग गए हैं तो सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानियों से बचने के लिए ये टिप्स जरूर फॉलो करें।

लगातार हो रही बारिश में भीगने से लग रहा डर? इन 5 टिप्स को फॉलो करने से नहीं पड़ेंगे बीमार, अभी से कर दें शुरू
लगातार हो रही बारिश में भीगने से लग रहा डर? इन 5 टिप्स को फॉलो करने से नहीं पड़ेंगे बीमार, अभी से कर दें शुरू

Written by Jitendra Gupta |Published : October 10, 2022 1:30 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से भले ही राहत दी हो लेकिन लगातार बारिश ने काम-काज को काफी प्रभावित किया है। बारिश में भीगना भला ही लोगों को भाता हो लेकिन ऐसा करना वो भी इस मौसम में आपकी जान के लिए खतरा साबित हो सकता है। अगर आप बारिश में भीगते हैं तो आप कुछ सावधानियां बरतकर बारिश से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। आइए बताते हैं आपको भीगने के बाद बीमार न पड़ने के लिए 5 ऐसी चीजें, जो आपके बड़े काम आ सकती हैं। अगर आप मजबूरी में भीग गए हैं तो सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानियों से बचने के लिए ये टिप्स जरूर फॉलो करें।

बारिश में भीगने के बाद बीमारियों से बचने के लिए करें ये 5 काम

1-कपड़े उतारें

बारिश में भीगने के बाद आपको जो सबसे पहला काम करना है वो ये कि गीले कपड़े उतार दें। सिर को तौलिए से अच्छी तरह पोंछ लें और शरीर को अच्छी तरह से साफ कर लें क्योंकि ये दोनों चीजें न करने पर व्यक्ति ठंड और बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। बारिश में भीगने के बाद ठंड लगकर बुखार और निमोनिया से बचने के लिए ये काम जरूर करें और स्किन ड्राई न हो इसके लिए शरीर पर तेल लगाएं।

2-नहाएं

बारिश में भीगने के बाद आपको जरूरत होती है साफ पानी से नहाने की। नहाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी ज्यादा गर्म या फिर ज्यादा ठंडा न हो। पानी को सामान्य तापमान पर ही रखें और नहाने के बाद शरीर को सही तरीके से पोंछ लें। स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। मॉश्चराइजर से शरीर की नमी लॉक हो जाती है और त्वचा भी बेहतर होती है।

3-एंटी-बैक्टीरियल क्रीम

क्या आप बारिश में भीगते हुए ऑफिस या अपना सामान लेने पहुंचे हैं? अगर ऐसा है तो अपने साथ एंटी बैक्टीरियल क्रीम रखना न भूलें। अपनी स्किन पर इस क्रीम को लगाना न भूलें। क्रीम के इस्तेमाल से एलर्जी का खतरा कम हो जाता है।

4-काढ़ा पिएं

बारिश में भीगने के बाद ठंड लगना लाजमी है और इस स्थिति में आपको जरूरत होती है गर्मागर्म ड्रिंक की। गर्मागर्म ड्रिंक की बात करें तो आपके लिए इन दिनों में काढ़ा पीना बेस्ट होगा। काढ़ा न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करता है बल्कि संक्रमण के खतरे को भी कम करता है। काढ़ा पीने से सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों में आराम मिलता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-यहां न बैठे

बारिश में भीगने के बाद कभी भी आपको पंखे के नीचे तेज हवा में नहीं बैठना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको सर्दी लग सकती है। आप इसके बजाए गर्म चीजों का सेवन कर सकते हैं, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती हैं।

About the Author

... Read More