
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 9, 2023 2:04 PM IST
आपके शरीर को बीमारियों से बचाने और बीमारियों से लड़ने का काम इम्यून सिस्टम का होता है। कई बार कुछ लक्षणों के कारण इम्यून सिस्टम ही कमजोर हो जाता है या फिर वह अंडरएक्टिव या ओवरएक्टिव हो जाता है जिस कारण गलती से कई बार वह अपने खुद के शरीर में ही अटैक करना शुरू कर देता है जिसको ऑटोइम्यून डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। सिस्टम से जुड़ी समस्याएं एलर्जी रिएक्शन या अन्य लक्षणों के माध्यम से पता की जा सकती है। इन्हें पता लगने के बाद इलाज के माध्यम से ठीक भी किया जा सकता है। तो आइए जान लेते हैं इम्यून सिस्टम की समस्याओं के क्या-क्या लक्षण (Immune System Weak Hone Ke Lakshan) हो सकते हैं।
कुछ इम्यून सिस्टम की बीमारियों में आंखों का ड्राई होना भी शामिल है। इसमें आपको ऐसा लगेगा जैसे आपकी आंखों में रेत घुस गया हो और आपको धुंधला धुंधला दिखाई देने लगेगा। इस स्थिति में आपका इम्यून सिस्टम उन टियर्स को सूखा देता है जो आपकी आंखों को नमी प्रदान करते हैं।
डिप्रेशन भी इम्यून बीमारियों का एक लक्षण हो सकता है क्योंकि इस स्थिति में आपका इम्यून सिस्टम दिमाग के पास इन्फ्लेमेटरी सेल्स को भेजता है जिन्हें साइटोकिन भी कहा जाता है। यह सेल्स सेरोटोनिन नाम के हार्मोन को रिलीज नहीं होने देती हैं जिससे आपका मूड खुश रहता है।
अगर आपकी स्किन पर रैश हो गए हैं या फिर एक्जिमा आदि जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं तो यह भी एक इम्यून बीमारी का लक्षण हो सकता है। यह तब होता है जब आप का इम्यून सिस्टम ओवर एक्टिव हो जाता है। इस स्थिति में आपको सोरायसिस आदि भी हो सकता है।
अगर आपको पेट या पाचन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती है जैसे गैस हो जाना या पेट फूल जाना या फिर बिना किसी कारण के वजन कम हो जाना तो यह क्रोहन डिजीज या फिर सिलियक डिजीज का लक्षण हो सकती है जो इम्यून सिस्टम के कारण ही देखने को मिलती है।
अगर आपके हाथ और पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो यह भी कोई ऑटोइम्यून डिजीज (Auto Immune Diseases) हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपके हाथ और पैरों जैसे अंगों तक ब्लड फ्लो धीमी गति से पहुंचता है जिस कारण हाथ पैर ठंडे रहते हैं।
(Inputs By: Dr. Dinesh Kushwaha, General Physician, Charu Nursing Home)