Written by akhilesh dwivedi|Published : September 15, 2018 12:20 AM IST
स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए आपको पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करना आवश्यक होता है। पोटेशियम एक बहुत महत्वपूरर्ण तत्व होता है। इनका सेवन आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। पोटेशियम का सेवन करने के लिए आप फल, बीन्स, नट्स और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। कम पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थो के सेवन से शरीर में पोटेशियम की कमी हो जाती है। शरीर में पोटेशियम की कमी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, लेकिन कई लोगों को इनकी जानकारी नहीं होती हैं और इस वजह से वह इसका निवारण नहीं कर पाते हैं। इसलिए पोटेशियम की कमी के कारण कौन सी समस्याएं होती हैं उसका जानना आवश्यक होता है।
शरीर में पोटेशियम की कमी के कारण नर्व सिगनल कमजोर हो जाते हैं जिससे कारण हाथ, पैर सुन्न हो जाते हैं और सही तरीके से काम करना बंद कर देते हैं। यदि आप ऐसा अक्सर महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
पोटेशियम फेफड़ों को एक्सपैंड और कॉन्ट्रैक्ट करता है, तो यदि शरीर में पोटेशियम की कमी होती है तो सांस लेने में समस्या महसूस होने लगती है। इसका मतलब यह है कि आपके फेफड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है।
शरीर में पोटेशियम की कमी के कारण कमजोरी और थकावट होने लगती है। पोटेशियम की कमी इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे हाई ब्लड शुगर की समस्या हो जाती है और कमजोरी और थकावट महसूस होने लगता है।
पोटेशियम की कमी के कारण मसल्स में संकुचन होता है जिससे मांसपेशियों को ऐंठन की समस्या होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन करना आवश्यक होता है।
You may like to read
पोटेशियम की कमी के कारण पेट फुलना या कब्ज जैसी समस्या होने लगती है क्योंकि यह डाइजेस्टिव सिस्टम में खाने की गति को धीमा कर देता है। इसके अलावा यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी कमजोर कर देता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.