Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर डैमेज का संकेत हैं नाखूनों में दिखने वाले ये 5 लक्षण, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Liver Damage Symptoms On Nails: लिवर डैमेज होने के कुछ लक्षण आपके नाखूनों पर भी दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से – 

लिवर डैमेज का संकेत हैं नाखूनों में दिखने वाले ये 5 लक्षण, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Written by priya mishra |Updated : January 29, 2025 5:38 PM IST

Symptoms Of Liver Damage On Nails: लिवर हमारे शरीर के सबसे मत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। अगर लिवर में थोड़ी भी गड़बड़ी हो जाए, तो इसके कारण शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं लोगों में तेजी बढ़ रही हैं। लिवर डैमेज पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण हमारे नाखूनों में भी दिखाई दे सकते हैं। अगर आपको नाखूनों में कुछ असामान्य बदलाव दिख रहे हैं, तो इसे भूलकर भी इग्नोर न करें। यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको लिवर डैमेज से जुड़े कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नाखूनों पर दिख सकते हैं (Liver Damage Symptoms On Nails In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

नाखून के रंग में बदलाव

लिवर में खराबी होने पर नाखूनों के रंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में नाखूनों का रंग हल्का पीला या बेरंग नजर आने लगता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

नाखून पर लाल या पीली रंग की लाइन

अगर आपके नाखूनों पर लाल है पीली रंग की लंबी रेखाएं दिख रही हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, यह लिवर में रक्त संचार की समय का संकेत हो सकता है। इस तरह के लक्षण को भूलकर भी इग्नोर न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read

More News

टेरी नेल्स

अगर नाखून का अधिकांश हिस्सा सफेद या दूधिया हो जाए और किनारे पर गुलाबी या भूरे रंग की पट्टी दिखाई दे, तो इसे टेरी नेल्स कहते हैं। यह आमतौर पर लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस या अन्य लिवर संबंधी बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

नाखूनों का टूटना

अगर आपके नाखून बहुत ज्यादा टूटने लगे हैं, तो यह लिवर खराब होने का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, लिवर खराब होने की स्थिति में नाखून बहुत कमजोर हो जाते हैं। उसके कारण नाखून जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं या छोटे-छोटे बुरादे के रूप में निकलते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नाखूनों के आकार में बदलाव

लिवर खराब होने की स्थिति में नाखूनों के आकार में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में नाखून का आगे वाला हिस्सा उभरा हुआ या नीचे की ओर मुड़ा हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा, नाखूनों की मोटाई में भी परिवर्तन हो सकता है। इसके कारण नाखून सामान्य से मोटे और गोल दिखने लगते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।