hamburger icon
A
Read in English

सुबह उठते ही महसूस होने वाले इन लक्षणों से समझ जाएं किडनी हो चुकी है डैमेज, नजरअंदाज करने की न करें गलती

Early morning Signs of Kidney Disease :  सुबह बिस्तर से उठते ही अगर आपको अपने शरीर में कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। इस तरह के लक्षण किडनी में खराबी की ओर इशारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : November 6, 2023 12:35 PM IST

Early morning Signs of Kidney Disease : किडनी हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग होते हैं, इसमें जरा सी भी परेशानी कई तरह की समस्याएं ला सकती हैं। मुख्य रूप से किडनी अगर स्वस्थ न हो, तो इसकी वजह से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में परेशानी हो सकती है, जो कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है। किडनी खराब होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें खराब लाइफस्टाइल, खानपान सही न होना, स्थिर जीवनशैली इत्यादि हो सकती है। किडनी डैमेज होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं, जिसमें कुछ ऐसे लक्षण है जो आपको सुबह के समय महसूस होते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

सुबह-सुबह शरीर ठंडा महसूस होना

सुबह के समय अगर आपको अपना शरीर काफी ज्यादा ठंडा लग रहा है, तो यह किडनी डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। इस तरह के लक्षण किसी भी सीजन में महसूस हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।

झागदार यूरिन आना

पेशाब में काफी ज्यादा झाग आना यूरिन में प्रोटीन होने की ओर इशारा करता है। दरअसल, जब हमारी किडनी प्रोटीन को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती है, तो इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

यूरिक रुक-रुक कर आना

हर व्यक्ति को अपने यूरिन उत्पादन पर बहुत सावधानी से नजर रखनी होती है। उदाहरण के लिए, मूत्र का उत्पादन कम होनाया फिर बिना वजह बार-बार पेशाब आना जैसे लक्षणों पर आपको ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपको पेशाब बार-बार या फिर रुक-रुककर आ रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत है।

शरीर में सूजन जैसा महसूस होना

कई बार हम अपने हाथ-पैरों में होने वाली सूजन को सामान्य समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सुबह के दौरान अगर आपको आपके हाथ-पैरों में सूजन सी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। इस तरह के लक्षण किडनी खराब होने की ओर इशारा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। हालांकि, इस तरह के लक्षण अन्य परेशानियों के भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने समग्र शरीर की जांच की आवश्यकता होती है।

शरीर में खुजली होना

स्किन में बार-बार बिना वजह खुजली होने की स्थिति भी किडनी डैमेज की ओर इशारा कर सकती है। इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। मुख्य रूप से इस तरह के लक्षण किडनी स्टोन या फिर अन्य समस्याओं के हो सकते हैं। ऐसे में आपको इसे नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है।

सुबह उठते ही अगर आपको अपने शरीर में इस तरह के बदलाव नजर आ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपका इलाज समय पर किया जा सके।