फेफड़े हो चुके हैं खराब बतातें हैं ये चौंकाने वाले 5 साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करने पर मौत का खतरा ज्यादा

ऐसे बहुत से लक्षण भी हैं, जो शुरुआत से दिखाई नहीं देते हैं लेकिन इस तरह से होते हैं कि आप उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लंग कैंसर के साइलेंट संकेत कह सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 20, 2020 3:10 PM IST

फेफड़े के कैंसर (lung cancer) में आमतौर पर शुरुआती चरण में ऐसे लक्षण नहीं होते हैं जिन्हें आप देख या महसूस कर सकते हैं। बाद में इसके लक्षण अक्सर खांसी, गले में घरघराहट और सीने में दर्द का कारण बनते है। लेकिन ऐसे बहुत से लक्षण भी हैं, जो शुरुआत से दिखाई नहीं देते हैं लेकिन इस तरह से होते हैं कि आप उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लंग कैंसर के साइलेंट संकेत कह सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये संकेत।

हाथों की उंगलियों का चौड़ा हो जाना

फेफड़ों के कुछ ट्यूमर हार्मोन जैसे रसायन बनाते हैं। इनमें से ही एक रसायन आपकी उंगलियों में मौजूद ऊतकों को अधिक रक्त और तरल पदार्थ मुहैया कराता है, इसलिए वे सामान्य से अधिक मोटी या बड़ी दिखाई देने लगती हैं। इसी कारण से आपके नाखूनों के आगे की त्वचा चमकदार लगने लग सकती है या फिर आपके नाखून आगे की ओर झुके हुए हो सकते हैं। यह आम चीज नहीं है लेकिन उंगलियों का चौड़ापन फेफड़ों के कैंसर से जुड़ा हुआ है। लगभग 80% लोग, जिनमें इस तरह के संकेत दिखाई देते हैं उन्हें यह बीमारी होती ही है।

पेट में परेशानी

कैंसर से पीड़ित हर 10 में से एक या दो व्यक्तियों के शरीर में कैल्शियम का स्तर अधिक हो जाता है, इस स्थिति को हाइपरकैल्सीमिया कहते हैं। आपके रक्त में बहुत अधिक कैल्शियम आपके पेट में दर्द का कारण बन सकता है। इसके साथ ही आपको कब्ज की भी शिकायत हो सकती है। आपको खाने का मन नहीं करेगा लेकिन आपको प्यास बहुत ज्यादा लगेगी। एक अन्य हार्मोन जैसा पदार्थ जो कुछ ट्यूमर बनाते हैं, आपके गुर्दे में दिक्कत पैदा करेंगे और आपको ऐंठन और मतली जैसा महसूस हो सकता है।

पीठ या कंधे में दर्द

फेफड़ों के कैंसर का एक प्रकार पैनकॉस्ट ट्यूमर आपके फेफड़े के ऊपरी हिस्से में बढ़ता है और आपकी रीढ़, नसों और रक्त वाहिकाओं से लेकर आपकी पसलियों में फैल जाता है। जहां ये ट्यूमर बढ़ता है कभी-कभी आपके श्वसन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है। ये आपके कंधे की ब्लेड, पीठ के ऊपरी हिस्से और हाथ में चोट लगने का कारण भी बन सकता है।

थकान होना

लाल रक्त कोशिका का लेवल कम होना या फिर एनीमिया फेफड़ों के कैंसर का एक बहुत ही सामान्य प्रभाव है। एनीमिया आपको वास्तव में थका सकता है क्योंकि आपके शरीर के ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही होती है। इसके अलावा कैंसर कोशिकाएं उन पोषक तत्वों को खाना शुरू कर देती हैं, जो आपको ऊर्जा देने का काम करते हैं। इसलिए जब आपको ये बीमारी होती है, तो आपको ऐसा लग सकता है कि आप खुद को घसीट रहे हैं और बहुत ज्यादा थके हुए हैं।

ऑफ-बैलेंस होना या फिर डगमगाना

स्मॉल सेल लंग कैंसर आपके तंत्रिका तंत्र पर हमला करने के लिए आपकी इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकते हैं, जिसके कारण आपकी मांसपेशियों के काम करने के तरीका प्रभावित हो सकता है। जब आप बैठे होते हैं या फिर खड़े होते हैं तो आपको इन दोनों स्थितियों में ऐसा महसूस होगा कि आपके पैरों तले जमीन खिसक रही है। आप एनीमिया के कारण ऐसा महसूस कर सकते हैं या फिर सिर से दिल तक जाने वाली नस में ट्यूमर हो सकता है, जो आपके दाएं फेफड़े के ऊपर स्थित होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source