शरीर में ये 5 बदलाव होने पर समझ लें बढ़ गया है थायरॉइड लेवल, न दिखाई देने वाले संकेतों से लगाए पता

यूं तो थायरॉइड के बहुत सारे लक्षण हैं, जो आसानी से दिखाई देते हैं लेकिन बहुत से ऐसे लक्षण हैं, जो दिखाई भी नहीं देते हैं। लेख में जानें ऐसे 5 संकेत, जो दिखाई भी नहीं देते।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 15, 2021 6:39 PM IST

आपने पहले भी गूगल पर थायरॉइड की समस्या (signs of thyroid) के शुरुआती संकेतों को पढ़ा होगा और शायद अपने जीवन में कभी इन्हें महसूस भी किया होगा। थायराइड के बारे में बात करने से पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर थायरॉइड है क्या। थायरॉइड आपकी गर्दन के सामने की ओर स्थित एक तितली के आकार की ग्रंथि है। इस ग्रंथि से जुड़ी दो समस्याएं पहली अतिसक्रिय थायरॉइड (हाइपरथायरायडिज्म), जिसमें आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है, आपको गर्मी महसूस होती है, बेवजह वजन कम होने लगता है और आपके दिल की धड़कन बहुत ज्यादा तेज हो जाती है। दूसरी अंडरएक्टिव थायरॉइड (हाइपोथायरायडिज्म) , जो ठीक इसके विपरीत है इसमें आपको बहुत ज्यादा ठंड लगती है, अचानक वजन बढ़ जाता है, और आपके दिल की धड़कन तेजी से कम हो जाती है। इन सब लक्षणों को जानने के बाद आपको ऐसे लक्षणों को जानने की जरूरत है, जो आपको दिखाई नहीं देते हैं। ये लक्षण भी आपको थायरॉइड (signs of thyroid) का शिकार होने की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये लक्षण।

ब्रेन फॉग (signs of thyroid)

थायरॉइड ग्रंथि (signs of thyroid) आपके मस्तिष्क को कुछ हार्मोन भेजती है ताकि उसे अपने कई कामों को पूरा करने में मदद मिले। लेकिन हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में ये हार्मोन उतनी तेजी से नहीं पहुंच पाते, जिन्हें तेजी से पहुंचना चाहिए। इसी कारण से आप ब्रेन फॉग जैसी स्थिति का शिकार हो जाते हैं। इस स्थिति में आपके लिए ध्यान केंद्रित करना, चीजों को याद रखना या फिर स्पष्ट रूप से सोच पाना भी मुश्किल हो सकता है।

मनोदशा में बदलाव

क्या आप बिना किसी वजह के दुखी और असहज महसूस कर रहे हैं? इसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं, लेकिन थायरॉइड (signs of thyroid) इस सूची का भी हिस्सा हो सकता है। अवसाद अक्सर थायरॉइड की समस्या का पहला संकेत होता है। चिंता भी इससे जुड़ी हुई है। हाइपोथायरायडिज्म होने पर उदास महसूस करना अधिक आम है। हाइपरथायरॉइडज्म में चिंता होना आम माना जाता है।

प्रेगनेंसी में होने वाली समस्या (signs of thyroid)

कुछ अध्ययनों से ये बात सामने आई है कि अगर आप थायरॉइड विकार (signs of thyroid) से परेशान हैं तो आपको गर्भवती होने पर अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसमें से एक बीमारी है प्रीक्लेम्पसिया। इसके अलावा आपको गर्भपात या फिर स्टिलबर्थ की संभावना भी अधिक होती है। इनके साथ ही आप बच्चे को समय से पहले जन्म दे सकती हैं या फिर आपके बच्चे का वजन बहुत कम हो सकता है।

पीरियड संबंधी समस्याएं

मासिक धर्म की परेशानी भी थायरॉइड (signs of thyroid) जैसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकती है। जी हां, इस स्थिति में आपके पीरियड्स या तो बहुत हल्के हो सकते हैं या फिर हेवी। इस समस्या के कारण आपको अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं। अगर आपको पीरियड नहीं हो रहे हैं तो ये भी इस बात का संकेत हो सकता है आप थायरॉइड का शिकार हैं। थायरॉइड विकारों वाली लड़कियों को अपना पहला पीरियड या तो बहुत जल्दी हो जाता है या फिर बहुत देर से होता है।

चेहरे पर सूजन (signs of thyroid)

क्या आपका चेहरा रूखा-रूखा या सूजा हुआ दिखाई दे रहा है? अगर ऐसा है तो यह अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा होने के कारण हो सकता है, जिसके कारण आपका थायरॉइड सही से काम नहीं कर रहा है। आप आमतौर पर अपनी पलकों, होंठों और जीभ पर सूजन महसूस कर सकते हैं।