दिनभर काम करके थक गई हैं आंखें? ये 5 सिंपल एक्सरसाइज जिनसे बढ़ेगी रोशनी और दूर रहेंगी बीमारियां
Eye fatigue: आजकल एक बड़ी संख्या में लोग कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, जिसके कारण शाम तक काम करके-करते उनकी आंखों में थकान बढ़ जाती है और इससे कई बीमारियां पैदा होने लगती हैं।
Exercise to get rid of eye fatigue in hindi: आंखों की थकान का मुख्य कारण आँखों के मांसपेशियों पर लगातार दबाव और लंबे समय तक बिना आराम के काम करना है। आंखों का थका हुआ महसूस करना जिसे आई स्ट्रेन भी कहा जाता है तब होता है, जब आंखें अत्यधिक उपयोग के कारण तनाव में आ जाती हैं और थकावट महसूस करने लगती हैं। यह स्थिति अक्सर तब होती है जब आप लंबे समय तक आंखों का उपयोग एकाग्रता के साथ करते हैं, जैसे स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करना (कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी), कम रोशनी में पढ़ाई करना, किसी वस्तु पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करना (जैसे ड्राइविंग, सिलाई) और लंबे समय तक छोटे अक्षरों को पढ़ना। हालांकि आंखों की थकान आमतौर पर गंभीर नहीं होती, लेकिन अगर यह लगातार होती है, तो आंखों की जांच करवानी चाहिए और थकी हुई आंखों को आराम देने के लिए आंखों की एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद होती हैं। यहां आज हम आपको आंखों को आराम पहुंचाने केलिए पांच एक्सरसाइज और उनके फायदे बता रहे हैं।
पामिंग (Palming)
यह आंखों की थकान को कम करती है, मांसपेशियों को आराम देती है और आंखों को ठंडक पहुंचाती है। इसे करने के लिए हाथों को रगड़कर गर्म करें और फिर हथेलियों को धीरे-धीरे आंखों पर रखें। ध्यान रखें कि आंखों पर दबाव न डालें। कुछ मिनट के लिए आंखों को ढककर रखें।
ब्लिंकिंग (Blinking)
ब्लिंकिंग आंखों की नमी बनाए रखने में मदद करती है और ड्राईनेस को कम करती है। इसे करने के लिए आप हर 4-5 सेकंड के अंतराल में आंखों को खोलें और बंद करें। इसे लगातार 2 मिनट तक करें।
फोकस शिफ्टिंग (Focus Shifting)
इससे आंखों की फोकसिंग क्षमता बढ़ती है और उन्हें मजबूती मिलती है। इसे करने के लिए अपने अंगूठे को नाक के पास लाएं और उस पर ध्यान केंद्रित करें। धीरे-धीरे अंगूठे को दूर ले जाएं और उसे फॉलो करें। इस प्रक्रिया को
10-15 बार दोहराएं।
आंखों की घुमावदार एक्सरसाइज (Eye Rotation Exercise)
यह आंखों की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और लचीलापन बढ़ाता है। इसको करने के लिए आंखों को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं। इसे धीरे-धीरे और आराम से करें। हर दिशा में 10 बार घुमाएं।
20-20-20 रूल
लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से बचाता है और आंखों को आराम देता है। इसे हर 20 मिनट पर, 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। इससे आंखों पर तनाव कम होता है। इन एक्सरसाइज से आंखों की थकान कम होती है, दृष्टि में सुधार होता है और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।