शरीर में इन 5 संकेतों के दिखाई देने पर जरूर कराए कोरोना एंटी-बॉडी टेस्ट, नजरअंदाज करने पर जा सकती है जान

अगर आप भी बीते कुछ दिनों से कुछ अलग सा महसूस कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें और एंटी-बॉडी टेस्ट (covid-19 antibody test)कराने के लिए कहें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 5, 2021 3:19 PM IST

कोरोना को लेकर अभी भी बहुत सी चीजें हैं, जो लगातार सामने आ रही हैं। कोरोना या COVID-19 एक सांस संबंधी बीमारी है, जो कि कोरोनावायरस (covid-19 antibody test)के कारण होती है। एक चीज, जिसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट आश्वस्त हैं कि ये बीमारी हूबहू फ्लू सहित कुछ अन्य स्वास्थ्य स्थितियों जैसी ही है। इसके बावजूद महामारी की शुरुआत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरु नहीं हो पाई और बहुत से लोगों की जांच भी नहीं हो सकी। अगर आप भी बीते कुछ दिनों से कुछ अलग सा महसूस कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें और एंटी-बॉडी टेस्ट (covid-19 antibody test)कराने के लिए कहें। इन लक्षणों में जरूरत से ज्यादा थकान, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द भी शामिल है।

कैसे काम करता है एंटी-बॉडी टेस्ट (covid-19 antibody test)

इस खून की जांच में ये देखा जाता है कि संक्रमण होने पर आपका इम्यून सिस्टम एंटी-बॉडी या फिर प्रोटीन बना पा रहा है या नहीं। इस प्रकार की खून की जांच में ये साफ नहीं हो पाता है कि आपको वर्तमान में कोरोना है या नहीं। ये सिर्फ अतीत के बारे में बताता है कि आपको कोरोना हुआ था या नहीं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपका एंटी-बॉडी टेस्ट (covid-19 antibody test) पॉजिटिव आता है तो आपको वायरस से बचाव के लिए कुछ कदम जरूर उठाने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शोधकर्ताओं को इस बात का पता नहीं है कि आपको फिर से खांसी या फिर कोल्ड और फ्लू हो सकता है।

इस लेख में हम आपको बता रहे हैं शरीर में होने वाले ऐसे 5 बदलावों के बारे में जिन्हें गौर करते ही आपको एंटी-बॉडी टेस्ट कराना चाहिएः (5 signs you should have covid-19 antibody test)

स्वाद, गंध न आना

अगर आपको पसंदीदा परफ्यूम या फिर स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू नहीं आ रही है तो आपको जरूर जांच करानी चाहिए। दरअसल शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया है कि कोरोना से पीड़ित आधे से ज्यादा लोगों ने अपने स्वाद व गंध की भावना को खो दिया था। हालांकि इस भावना को फिर से लौटने में थोड़ा समय लगता है। अगर आपको भी ऐसा लगे तो ये जांच (covid-19 antibody test) जरूर कराएं।

सीने में दर्द (covid-19 antibody test)

अगर आपको अन्य लक्षणों के साथ सीने में दर्द की शिकायत हो रही है तो आपको एंटी-बॉडी टेस्ट जरूर कराना चाहिए। एक अध्ययन में पाया गया कि कोरोना का पता चलने के हफ्तों बाद भी लोगों के सीने में दर्द रहता है।

ज्यादा थकान रहना

अगर आपको कुछ दिनों से जरूरत से ज्यादा थकान हो रही है या फिर कुछ हफ्तों से ऐसा हो रहा है कि आपको भूख कम लग रही है तो डॉक्टर से एंटी-बॉडी टेस्ट (covid-19 antibody test) के बारे में बात करें। एक अध्ययन में पाया गया कि कुछ लोगों को कोरोना होने के बाद हफ्तों तक थकान रहती है।

लंबी खांसी रहना (covid-19 antibody test)

कोरोना के लक्षणों में सबसे ज्यादा लंबे समय तक रहने वाला लक्षण है खांसी। अगर आपको 2 महीने से खांसी है या फिर बच्चे को भी 1 महीने खांसते-खांसते हो गया है तो तुरंत डॉक्टर से बात कर एंटी-बॉडी जांच कराएं।

सांस लेने में तकलीफ

सांस लेने में तकलीफ भी कोरोना का एक अन्य सामान्य लक्षण है। अगर आपको बीते कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें। इसके अलावा कोरोना के अन्य लक्षणों (covid-19 antibody test) पर भी गौर करें।