ये 5 संकेत बताते हैं कि आपकी बॉडी को है डिटॉक्स की जरूरत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Body Detox Symptoms: शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने पर कई तरह के संकेत नजर आने लगते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ये 5 संकेत बताते हैं कि आपकी बॉडी को है डिटॉक्स की जरूरत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
VerifiedVERIFIED By: Dr. Pawan Kumar Goyal

Written by priya mishra |Published : May 21, 2025 4:47 PM IST

Signs That Your Body Needs Detox: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए न सिर्फ बाहरी तौर पर ही उसे साफ रखना जरूरी नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी साफ-सफाई होना भी उतना ही जरूरी है। दरअसल, प्रदूषण, गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। जब शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा जरूर से ज्यादा हो जाती है और इन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता है, तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर शरीर की अंदरूनी साफ-सफाई की जाए। शरीर में टॉक्सिंस जमा होने पर शरीर कुछ संकेत देने लगता है। आइए, दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं कि कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जो यह बताते हैं कि आपके शरीर को डिटॉक्स की जरूरत है।

अत्यधिक थकान

अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपकी बॉडी को डिटॉक्स की जरूरत है। दरअसल, शरीर में टॉक्सिंस जमा होने पर लिवर और किडनी का कामकाज स्लो हो जाता है, जिससे आपको हर वक्त थकान और सुस्ती का अनुभव हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

अगर आपको बार-बार ब्लोटिंग, गैस, कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह शरीर में टॉक्सिन जमा होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, तो इसके कारण पाचन तंत्र बुरी तरह प्रभावित होता है, जिससे आपको कई तरह की पाचन से जुड़ी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read

More News

मुंह या शरीर से बदबू आना

अगर आपके मुंह से बदबू आती है या पसीने से तेज गंध आती है, तो यह शरीर में टॉक्सिंस जमा होने का संकेत हो सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपकी बॉडी को डिटॉक्स की जरूरत है।

पिंपल्स और रैशेज

अगर आपकी त्वचा पर बार-बार पिंपल्स, रैशेज या खुजली की समस्या हो रही है, तो समझ लीजिए कि आपकी बॉडी को डिटॉक्स की जरूरत है। दरअसल, शरीर में टॉक्सिंस बढ़ने के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है।

नींद न आना

शरीर में टॉक्सिंस बढ़ने के कारण आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। यह आपकी सर्केडियन रिदम को प्रभावित करता है, जिससे अच्छी नींद लेने में दिक्कत होती है। अगर दिनभर की थकान के बाद भी आप देर रात तक जागते हैं और आपको सोने में परेशानी होती है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।