Weak Brain Signs in hindi : कमजोर दिमाग का लक्षण है ये 5 संकेत! कहीं आपको तो नहीं हो रही डेली रूटीन में ये परेशानियां

Weak Brain Signs in hindi : आइए आपको बताते हैं दिमाग के कमजोर होने के ऐसे लक्षणों के बारे में, जिनका अंदाजा आप अपने डेली रूटीन में होते बदलावों से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये लक्षण।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 8, 2022 4:54 PM IST

Weak Brain Signs in hindi : हमारा दिमाग हमारे शरीर को चलाने का काम करता है और अगर आपका दिमाग कमजोर होने लगे तो समझ लीजिए कि कहीं न कहीं दिक्कतें शुरू होने लगी है। आपके हाथ-पैरौं का सही तरीके से काम न करना या फिर डेली रूटीन में होने वाली कुछ ऐसी दिक्कतें, जिनपर ध्यान बमुश्किल ही जाता है आपके दिमाग के कमजोर होने के कुछ आम लक्षणों में शामिल होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि दिमागी बीमारियों जब तक आप पर पूरी तरह हावी नहीं हो जाती हैं तब तक इसके लक्षण सामने नहीं आते हैं। आइए आपको बताते हैं दिमाग के कमजोर होने के ऐसे लक्षणों के बारे में, जिनका अंदाजा आप अपने डेली रूटीन में होते बदलावों से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये लक्षण।

चीजें याद न रहना

दिमाग कमजोर होने का पहला लक्षण है छोटी-छोटी बातों को अक्सर भूल जाना। इस परेशानी में आपको बार-बार सवाल दोहराने पड़ते हैं या फिर आप हाल-फिलहाल में हुई घटनाओं को याद नहीं रख पाते हैं। कुछ लोग अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को ही याद नहीं रख पाते हैं। इसलिए जब आप छोटी-छोटी बातों को भूलने लगे तो समझ लीजिए कि आपका दिमाग कमजोर होना शुरू हो गया है।

गाड़ी चलाने में दिक्कत

अगर आप गाड़ी चलाते वक्त बीते कुछ दिनों से रास्ता नहीं समझ पाते हैं या फिर एक ही रास्ते पर बार-बार गाड़ी घुमाते रहते हैं तो भी आपका दिमाग हो रहा है। दरअसल जब आप अपने जाने-पहचाने रास्ते को ही भूलने लगे तो समझ लीजिए कि कहीं न कहीं दिक्कत शुरू होने लगी है। इसलिए ये लक्षण नजरअंदाज न करें।

बैलेंस बनाने में मुश्किल

अगर आपको बीते कुछ दिनों से बैलेंस बनाने में मुश्किल हो रही है तो आपका दिमाग कहीं न कहीं बुरी स्थिति में है। अगर आप चलते वक्त, साइकिल चलाते वक्त या फिर बाइक चलाते वक्त बार-बार डिसबैलेंस हो रहे हैं तो समझ लीजिए कि कहीं न कहीं आपका दिमाग अब कमजोर होना शुरू हो गया है।

बर्ताव में बदलाव

आपका दिमाग ही आपको हाथ हिलाने से लेकर पैरों की मूवमेंट तक में मदद करता है। अगर बीते कुछ दिनों से आपको अपने बर्ताव या फिर रवैये में कुछ बदलाव सा महसूस हो रहा है तो समझ लीजिए कि आपका दिमाग भी अब कमजोर होने लगा है। ये सभी चीजें आपके कमजोर दिमाग के लक्षणों में शामिल हैं।

गंध महसूस न होना

ऐसा कहा जाता है कि जब आपका दिमाग कमजोर होने लगता है तो आपको किसी चीज की गंध महसूस नहीं होती है। भले ही ये कोविड का एक आम लक्षण हो लेकिन ये स्थिति किसी के साथ भी हो सकती है और दिमाग के कमजोर होने का एक प्रमुख लक्षण है। इसलिए अगली बार जब आपके साथ कुछ ऐसा हो तो उसे नजरअंदाज न करें।