Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आपसे कहा जाए कि आपको एक ऐसी जगह पर रहना है, जहां रोजाना चिक-चिक का माहौल हो तो आपके साथ क्या होगा इसका अंदाजा भी आपको नहीं है। ठीक इसी तरह हम जहां काम करते हैं वहां भी कुछ ऐसा ही होता है। एक टॉक्सिक वर्कप्लेस यानी कामकाज की जगह पर ऐसा माहौल, जहां रोजाना प्रेशर आपको परेशान कर रहा है तो समझ लीजिए आपकी एनर्जी तो जायां होगी ही साथ ही आपका काम करने का भी दिल नहीं करेगा। दरअसल होता क्या है कि अगर काम की जगह पर बहुत ज्यादा तनाव हो या फिर बहुत ज्यादा चिक-चिक हो तो काम का माहौल तो खराब होता ही है साथ ही आपका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इस स्थिति में आपके पास रिजाइन करने के अलावा कोई और दूसरा चारा भी नहीं होता है। ये न सिर्फ आपको मानसिक रूप से परेशान करता है बल्कि शारीरिक रूप से और भावनात्नक रूप से भी प्रभावित करता है। आइए जानते हैं किन परिस्थितियों में आपके लिए काम करना मुश्किल हो जाता है।
जब आप लगातार सिस्टम के सामने बैठकर काम करते हैं और आपका बॉस आपको उस वक्त के दौरान ब्रेक नहीं देता है तो आप खुद को चिड़चिड़ा महसूस करने लगते हैं। इसके अलावा लगातार काम करने पर भी जब पर्याप्त पैसा न मिले तो आपके पास नौकरी छोड़ने के सिवाए और कोई रास्त नहीं बचता है।
क्या होता है जब आप अपना प्रोजक्ट जमा कर अपने मैनेजर से फीडबैक प्राप्त करने में जुटे होते हैं लेकिन आपको पल ही पल ये डर सता रहा होता है कि कहीं आपको फिर से कड़ी आलोचना न झेलनी पड़े। भले ही आप कितना अच्छा काम क्यों न करते हों लेकिन आलोचना आपका सारा कॉन्फिडेंस चूर-चूर कर सकती है। कड़ी आलोचना अक्सर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है और आपके सेहत को प्रभावित करती है।
ऑफिस में काम करने के लिए आपको फिट, हेल्दी और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। लेकिन ऑफिस में काम का भारी दबाव और बिना उचित पेमेंट के काम करना न सिर्फ आपको मानसिक रूप से परेशान करता है बल्कि आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ये बात जान लीजिए कि आपका शरीर बहुत ज्यादा तनाव, थकान और सिरदर्दी सहन नहीं कर सकता है। इसलिए ब्रेक जरूर लें।
अपने काम के लिए कभी तारीफ न मिलना और हमेशा हताशा किसी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। आपके बॉस को आपकी गलतियां सुधारने और आपके काम की तारीफ करना आना चाहिए। ये व्यक्ति की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने और उसके काम की ललक बनाए रखने में मदद करता है।
सिर्फ और सिर्फ इसलिए कि आपकी टीम में आप सबसे छोटे हैं इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं हैं कि आप दूसरों की गलतियों की जिम्मेदारी लें।आपकी टीम के सदस्यों को यह सब आप पर डालने के बजाय अपनी गलतियों को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आपके साथ ऐसा कई बार हो चुका है तो जरूरी है कि आप वहां से निकलें क्योंकि ये एक अच्छे ऑफिस की निशानी नहीं है।