Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

30 से 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से 1 सप्ताह पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, इग्नोर करने की न करें भूल

Heart Attack Signs in Youth : हार्ट अटैक आने से कुछ सप्ताह पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

30 से 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से 1 सप्ताह पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, इग्नोर करने की न करें भूल
Heart Attack Signs

Written by Mishra Kishori |Updated : November 25, 2024 4:28 PM IST

Heart Attack signs : युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। आज के समय में 18 से 44 वर्ष की आयु में लोगों को हार्ट आ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। युवाओं में हार्ट अटैक आने का मुख्य कारण मोटापा, खराब खान-पान, गतिहीन जीवनशैली, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल इत्यादि हो सकता है। इसके साथ ही जिन लोगों के परिवार में हार्ट अटैक का इतिहास रहा है, उनमें इसका खतरा भी रहता है। हार्ट अटैक आने से कुछ सप्ताह पहले शरीर कई तरह के संकेत देते लगता है, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति का इलाज समय पर शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले दिखने वाले लक्षण ( Body Gives These 5 Signs Before Heart Attack In Youth) क्या हैं?

काफी ज्यादा पसीना आना

अगर आपको सामान्य से अधिक पसीना आ रहा है और बिना किसी शारीरिक परिश्रम के भी सांस फूल रही है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये लक्षण हार्ट अटैक से कई हफ्ते पहले दिखाई देते हैं। इसके अलावा सुबह उठने पर सामान्य से अधिक पसीना आना भी एक चेतावनी संकेत हो सकता है।

गर्दन और कंधों में दर्द

महिलाओं में यह समस्या आम है, क्योंकि लगभग आधी महिलाओं को सीने में दर्द महसूस नहीं होता। हार्ट अटैक से पहले या उस दौरान महिलाओं को पीठ, गर्दन, जबड़े या कंधे की हड्डियों में लगातार दर्द महसूस हो सकता है।

Also Read

More News

काफी थकान और मतली होना

हार्ट अटैक से पहले या उस दौरान व्यक्ति को थकान, पसीना आना, मतली और अपच जैसी समस्या हो सकती है, जिसे गलती से एसिडिटी या हार्टबर्न समझ लिया जाता है। अगर आप बिना किसी शारीरिक गतिविधि के असामान्य और पूरी तरह से थका हुआ महसूस करते हैं, तो आपको ध्यान देना चाहिए और अपने हार्ट रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

सीने में भारीपन या जकड़न

हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को छाती यानि सीने में भारीपन, दबाव या जकड़न जैसा महसूस होता है। कई लोग इस स्थिति को  मांसपेशियों में खिंचाव समझने की गलती कर देते हैं, जो गंभीर हो सकती है। अगर आपको काफी भारीपन महसूस हो रहा है, तो एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

हाथ में एक साइड काफी तेज दर्द होना

हार्ट अटैक आने से पहले कई लोगों को अपने हाथ में तेज दर्द महसूस हो सकता है, जो काफी तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकता है, जो मुख्य रूप से जबड़े में भी हो सकता है। इस स्थिति को इग्नोर करने से बचें। यह काफी गंभीर हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।