... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 22, 2018 8:14 PM IST
Image credits by: undergarments-and-health-problems
अंडरगारमेंट्स की बात जब आती है तो सबका ध्यान महिलाओं की तरफ ही जाता है। घर पर भी महिलाएं अपने अंडरगारमेंट्स को लेकर भयभीत सी दिखती हैं। इसके फलस्वरूप वो खुली जगह और धूप में ठीक से सूखा भी नहीं पाती हैं। अंडरगारमेंट्स अगर ठीक से साफ न हों और अच्छी तरह से सूखे न तो वो कई बीमारियों को जन्म देते हैं। बरसात के मौसम में तो यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। महिलाओं को इस समस्या को लेकर हमेशा दो-चार होना पड़ता है।
आइए जानते हैं वो कौन सी पांच हेल्थ की समस्याएं हैं जो अंडरगारमेंट्स की वजह से होने लगती हैं।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
सामान्यतया यह पेशाब में होने वाली समस्या होती है लेकिन इसकी मुख्य वजह हाइजीन ही होता है। अगर आपके अंडरगारमेंट्स ठीक से साफ और सूखे नहीं रहते हैं तो यूटीआई होने का खतरा बढ़ जाता है। बैक्टीरिया से फैलने वाली यह बीमारी बहुत खतरनाक होती है। इससे बचने के लिए सही तरीके से अंडरगारमेेट्स को साफ करें और ठीक से धूप में सूखाएं।
गर्भाशय में इंफेक्शन
महिलाओं को हमेशा संक्रमण का खतरा रहता है इसलिए उनको ज्यादा सजग रहने की जरूरत होती है। महिलाओं के वजाइना में होने वाला इंफेक्शन गर्भाशय में किसी रोग को जन्म दे सकता है। कई बार ये संक्रमण तो फर्टीलिटी को भी प्रभावित करने वाले होते हैं।
स्किन इंफेक्शन
स्किन में संक्रमण की मुख्य वजह हाइजीन की कमी ही होती है। अगर कपड़ों में नमी रहती है तो इंफेक्शन का खतरा कई गुना ज्यादा हो जाता है। वजाइना के आस-पास की स्किन बहुत साफ्ट होती है वहां पर स्किन इंफेक्शन बहुत जल्द हो जाता है।
दाद, खाज, खुजली
स्किन की बीमारियों में दाद और खाज बहुत ही खराब बीमारियां मानी जाती है। एक बार किसी को हो जाएं तो ठीक होने में बहुत समय लेती हैं। इसके अलावा दाद-खाज और खुजली की बीमारी एक जगह से दूसरी जगह बहुत तेजी से फैलती है।
किडनी में पथरी
यह जानकर आपको हैरानी होगी की किडनी की बीमारी आपके अंडरगारमेंट्स की वजह से हो सकती है। लेकिन इसके पीछे का कारण है जब कोई बैक्टीरिया का इंफेक्शन होता है तो वह लीवर और किडनी को सबसे पहले अपनी चपेट में लेता है। इसकी वजह से किडनी की पथरी भी हो सकती है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.