hamburger icon
A
Read in English

New Year 2021: नए साल की पार्टी में लग सकता है कोरोनावायरस का ग्रहण, पार्टी के दौरान बरतें ये 5 सावधानियां

New Year Party During Covid: यदि आप इस महामारी के दौर में नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों का रखें विशेष ध्यान।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 31, 2020 9:00 PM IST

New Year Party 2021: क्या आप भी पार्टी करने के शौकीन हैं? तो इस साल आपको एक हद में रहकर ही पार्टी करनी चाहिए। हालांकि अब धीरे-धीरे हालात सही हो रहे हैं परन्तु अभी पूरी तरह से खतरा टला नहीं है इसलिए आपको कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यदि आप नया साल सेलिब्रेट करना ही चाहते हैं तो आप इस साल घर पर ही एक पार्टी आयोजित कर सकते हैं। वैसे तो आपको बाहर जाना व पार्टी करने से दूरी ही बनानी चाहिए। कई जगह हालातों को देखते हुए नाईट कर्फ्यू भी जारी किया गया है। तो आइए जानते हैं कि आपको क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

अपने मास्क को लगा कर रखें

यदि आप कहीं ऐसी जगह जा रहे हैं जो बहुत ही छोटी है और वहां बहुत भीड़ इकट्ठी होने वाली है, तो मास्क से आपको संक्रमण (Infection) होने का थोड़ा बहुत रिस्क तो टल सकता है। परन्तु आपको ऐसी जगह ज्यादा देर तक नहीं रुकना चाहिए। जब तक रुकें मास्क (Mask) का प्रयोग अवश्य करें।

अपने साथ सैनिटाइजर अवश्य रखें

वैसे तो आपको किसी व्यक्ति या किसी चीज को हाथ नहीं लगाना चाहिए। लेकिन यदि गलती से आप किसी चीज को छू लेते हैं तो रिस्क को टालने के लिए सैनिटाइजर (Sanitizer) जरूर अपने साथ रखें। यदि आप घर पर भी पार्टी कर रहे हैं तो सभी मेहमानों के लिए सैनिटाइजर का प्रबन्ध करें।

म्यूजिक बजाए लेकिन ज्यादा तेज नहीं

यदि आप तेज म्यूजिक बजाते हैं तो लोगों को एक दूसरे से बात करने में कठिनाई होगी और वह एक दूसरे के ज्यादा नजदीक आकर बात करेंगे। जिससे वह एक दूसरे पर थूक की कुछ बूंदें भी गिरा सकते हैं और यह बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

पीने की चीजों को शेयर न करें

हमने आज तक यही सीखा है कि शेयरिंग इस केयरिंग। परंतु यदि आप कुछ झूठा कर देते हैं तो इस महामारी के दौरान आपको वह चीज किसी के साथ भी सांझा नहीं करनी चाहिए। इससे न केवल आप अपनी मुसीबतें बढ़ाएंगे, बल्कि अपने सभी मेहमानों को भी समस्या में डाल सकते हैं। ऐसे में अपनी जूठी ड्रिंक या जूठा खाना किसी के साथ भी शेयर न करें।

कुर्सी, मेज व हर सर्फेस को साफ रखें

आपको पार्टी की जगह में पहले से ही अपने सारे फर्नीचर को सैनिटाइज कर देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कम से कम चीजों को लोग हाथ लगाएं और जब पार्टी खत्म हो जाए, तब भी आपको एक बार सारी चीजों को साफ करना चाहिए।