Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेग्नेंसी के अलावा पीरियड मिस होने के हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत करवाएं जांच

Missed Periods Reasons: पीरियड्स मिस होने की वजह हर बार प्रेग्नेंसी नहीं होती है। इसके पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

प्रेग्नेंसी के अलावा पीरियड मिस होने के हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत करवाएं जांच

Written by priya mishra |Updated : April 1, 2024 1:56 PM IST

Missed Periods Reasons: पीरियड्स महिलाओं में होने वाला एक नैचुरल प्रोसेस है। 10-12 साल की उम्र से लेकर मेनोपॉज होने तक, हर महीने महिलाओं को पीरियड्स होते हैं। हालांकि, कई बार महिलाओं को पीरियड्स लेट होने या पीरियड्स ना आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जब भी किसी महिला के पीरियड्स मिस हो जाते हैं, तो ज्यादातर मामलों में इसे प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन कई बार पीरियड्स मिस होने पर भी प्रेग्नेंसी टेस्ट नेगेटिव आता है। ऐसे में, महिलाओं को चिंता सताने लगती है कि आखिर पीरियड्स मिस होने का क्या कारण है? प्रेग्नेंसी के अलावा, पीरियड्स मिस होने के पीछे कई गंभीर कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पीरियड्स मिस होने के क्या कारण हो सकते हैं (Reasons For Missed Periods In Hindi)?

वजन कम या ज्यादा होना

अचानक से वजन कम या ज्यादा होने के कारण पीरियड्स मिस होने के समस्या हो सकती है। शरीर में फैट घटने या बढ़ने की वजह से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है जिसके कारण पीरियड्स इर्रेगुलर या मिस हो सकते हैं।

पीसीओएस

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) पीरियड्स मिस होने का एक प्रमुख कारण है। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में एंड्रोजन का लेवल हाई होता है, जिसके कारण ओवरी में सिस्ट बन जाती है। इसके कारण ओवुलेशन में रुकावट पैदा होती है, जिससे पीरियड्स अनियमित या मिस हो जाता है।

Also Read

More News

तनाव

पीरियड्स होने के पीछे तनाव भी जिम्मेदार हो सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी बात को लेकर स्ट्रेस में हैं, तो इससे आपके हार्मोंस पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से पीरियड्स मिस हो सकते हैं या डिले हो सकते हैं। इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन की समस्या भी हो सकती है।

थायराइड

थायराइड होने पर भी पीरियड्स मिस होने की संभावना बढ़ जाती है। बहुत अधिक या बहुत कम थायराइड हार्मोन बनने पर पीरियड साइकिल पर इसका असर पड़ता है। इसकी वजह से हैवी पीरियड्स या इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, थायराइड के कारण कई महीनों तक पीरियड आना बंद भी हो सकता है, जिसे मेडिकल भाषा में एमेनोरिया कहा जाता है।

बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन

बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने के कारण भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं। दरअसल, इनमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन होते हैं, जो अंडे को रिलीज होने से रोकते हैं। इससे पीरियड्स अनियमित या मिस हो जाते हैं। इसके अलावा, अन्य प्रकार के गर्भनिरोधक भी पीरियड्स में होने का कारण बन सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपका बार-बार पीरियड मिस हो रहा है, तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह कई गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।