Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कंसीव करने के बाद शरीर में इन 5 परेशानियों की वजह से मां नहीं बन पाती महिलाएं! जानें मां न बन पाने की असल वजह

अगर आप भी कंसीव कर चुकी हैं और फिर भी मां नहीं बन पाती हैं तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से आप मां नहीं बन पाती हैं।

कंसीव करने के बाद शरीर में इन 5 परेशानियों की वजह से मां नहीं बन पाती महिलाएं! जानें मां न बन पाने की असल वजह
कंसीव करने के बाद शरीर में इन 5 परेशानियों की वजह से मां नहीं बन पाती महिलाएं! जानें मां न बन पाने की असल वजह

Written by Jitendra Gupta |Updated : December 21, 2022 7:31 AM IST

मौजूदा वक्त में ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो कंसीव करने के बात भी मां नहीं बन पाती हैं फिर चाहे उसके पीछे वजह कोई भी हो लेकिन उन्हें मिसकैरेज का शिकार होना पड़ता है। हालांकि डॉक्टर्स मां न बन पाने के पीछे खराब खान-पान और गतिहीन जीवनशैली को सबसे बड़ा कारक मानते हैं लेकिन कई शारीरिक समस्याएं ऐसी भी हैं, जिनकी वजह से कुछ महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं। अगर आप भी कंसीव कर चुकी हैं और फिर भी मां नहीं बन पाती हैं तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से आप मां नहीं बन पाती हैं।

कंसीव करने के बाद मां नहीं बन पाने के कारण

1-फेलोपियन ट्यूब में दिक्कत

बहुत सी महिलाएं इस बारे में बिल्कुल नहीं जानती होंगी कि पेल्विक हिस्से में इंफेक्शन, अतीत में हुआ यौन संचारित रोग और एंडोमेटिरोयसिस पर निशान की वजह से फेलोपियन ट्यूबमें दिक्कत आ जाती है और स्पर्म अंडे तक नहीं पहुंच पाता है। इसकी वजह से भी बहुत बार मां नहीं बन पाती हैं। इसलिए जरूरी है कि सही चिकित्सीय जांच कराई जाए।

2-यूट्रस में परेशानी

यूट्राइन फाइब्रॉयड जैसी दिक्कत कि वजह यूट्रस की वॉल में कुछ परेशानी आनी शुरू हो जाती है, जिसकी वजह से अंडे फर्टिलाइज नहीं हो पाते हैं। इस वजह से यूट्रस का शेप भी बिगड़ जाता है, जो कि गर्भधारण की संभावना को भी कम कर देता है। इसलिए ये भी कंसीव होने के बाद मिसकैरेज की एक संभावना बन सकता है।

3-वैरिकोसिलिस

ये स्थिति आमतौर पर पुरुषों को प्रभावित करती है। दरअसल इस स्थिति में अंडकोष की नस ब्लॉक हो जाती है और अंडकोष का तापमान बढ़ने लगता है। इस तापमान बढ़ने की वजह से स्पर्म को अपनी गुणवत्ता बनाए रखने में परेशानी होती है। इसकी वजह से पुरुषों में स्पर्म काउंट भी कम होने लगता है।

4-ओव्यूलेशम का असामान्य होना

पोलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, तनाव, या फिर शरीर का कम वजन भी महिलाओं में ओव्यूलेशन की स्थिति का कारण बनता है। इस वजह से महिलाएं नियमित रूप से ओव्यूलेट नहीं कर पाती हैं और उन्हें मां बनने में परेशानी आती है।

5-लाइफस्टाइल फैक्टर्स

1-नींद न आना

2- तनाव

3- ज्यादा उम्र में प्रेंगनेंसी

4-अधिक वजन होना

5- कम वजन

6-देर से सोना

7- शराब का सेवन

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

8- जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी गर्भधारण की संभावना को कम करता है।

About the Author

... Read More