Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वैक्सीन लगवाए हुए 6 महीने से ज्यादा तो इन 5 तरीकों से रखें खुद को कोविड से दूर, जानें BF.7 से सेफ रहने के टिप्स

Precaution tips from BF.7 : अगर आपको भी वैक्सीन लगवाएं हुए छह महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है तो आप इन 5 टिप्स की मदद से कोविड के आने वाले खतरे को कम कर सकते हैं।

वैक्सीन लगवाए हुए 6 महीने से ज्यादा तो इन 5 तरीकों से रखें खुद को कोविड से दूर, जानें BF.7 से सेफ रहने के टिप्स
वैक्सीन लगवाए हुए 6 महीने से ज्यादा तो इन 5 तरीकों से रखें खुद को कोविड से दूर, जानें BF.7 से सेफ रहने के टिप्स

Written by Jitendra Gupta |Updated : January 3, 2023 12:30 PM IST

भारत समेत दुनिया के कुछ देशों में एक बार फिर से बढ़े कोविड के मामलों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चीन में ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 के अचानक सामने से दुनिया भर के वैज्ञानिक और डॉक्टरों ने इस वेरिएंट के अधिक संक्रामक होने की चिंता जताई है। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच भारत में तीसरी डोज को लेकर बहस शुरू हो चुकी है ताकि कोविड के आने वाले खतरे को कम किया जा सके, खासकर उन लोगों को जिन्हें वैक्सीन लगवाएं छह महीने स ज्यादा का वक्त बीत चुका है। अगर आपको भी वैक्सीन लगवाएं हुए छह महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है तो आप इन 5 टिप्स की मदद से कोविड के आने वाले खतरे को कम कर सकते हैं।आइए जानते हैं कौन से टिप्स आपको रखेंगे कोविड के आने वाले खतरे से सेफ।

1-घरों में रहें

जहां तक हो अपने घर में ही रहें और बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचें। अगर आपके घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो कम से कम 6 फीट की दूरी उस व्यक्ति से बनाकर रखें। अगर घर में कोई करीबी बीमार है तो उसकी देखभाल के दौरान मास्क पहनेंऔर हर संभव सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

2-बीमार लोगों से दूर रहें

अगर आपको वैक्सीन लगवाएं हुए 6 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है तो ये बात गांठ बांध लें कि आपको लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाकर रखनी है, खासकर कोई व्यक्ति कोविड का ही शिकार है तो। ये तरीका आपको खतरे से बचाने में मदद करेगा।

3-अफवाह न फैलाएं

अक्सर अफवाहें आपके लिए नुकसानदायक होती हैं क्योंकि इनमें सच्चाई नाममात्र होती है। अगर आपके घर में कोई बीमार है तो तुरंत उसे डॉक्टर को दिखाएं। खुद से दवा लेने या फिर किसी भी नुस्खे को आजमाने की गलती न करें। ये गलतियां आप पर भारी पड़ सकती हैं।

4-ये चीजें करना न भूलें

ज्यादातर मामलों में कोवड के हल्के लक्षणों को आप सिर्फ पैरासिटामॉल से भी खत्म कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोविड के खतरे को कम करना है तो आपको संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी होगी, जो कि आपके संपर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-बच्चों को सिखाएं

कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए माता-पिता अपने बच्चों को अपने चेहरे को छूने से पहले हाथों को धोने की आदत सिखाएं। वहीं अगर आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ फेस मास्क लगाना न भूलें। ये तरीके आपके कोविड संक्रमण से दूर रखने में मदद करेंगे।

About the Author

... Read More