गले में कैंसर की 5 छिपी हुई जगह! जानें गले में किस जगह कैंसर होने पर दिखता है कौन सा लक्षण

Throat Cancer : अगर आपको गले में ये दिक्कत महसूस होती हैं और 2 से 3 हफ्ते तक ठीक नहीं होती है तो आपके गले में कैंसर हो सकता है। जानें लक्षण।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 8, 2023 1:24 PM IST

Throat Cancer : बहुत बार लोगों को ये समझ नहीं आता कि कैंसर हमारे शरीर के किस-किस अंग को प्रभावित करता है। अगर आप सोचते हैं कि कैंसर सिर्फ फेफड़ों, पेट, आंतों में ही होता है तो आप बिल्कुल गलत हैं। कैंसर, गले में भी हो सकता है, जिसका पता ज्यादातर लोगों को नहीं होता है। अगर आपको बहुत दिनों तक नाक में जकड़न, गले या फिर कान में दर्द, गर्दन में सूजन, निगलने में दिक्कत या फिर गले में खरखराहट जैसी दिक्कत महसूस होती है और 2 से 3 हफ्ते तक ठीक नहीं होती है तो आपके गले में कैंसर हो सकता है। आइए आपको बताते हैं गले में कैंसर होने की 5 ऐसी जगह, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

गले में कैंसर की 5 जगह

नाक के पीछे (Nasopharynx in hindi)

अगर आपको बहुत दिनों तक नाक में जकड़न रहती है और उसके साथ-साथ गर्दन में सूजन भी आ जाती है तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। इसके लक्षणों में शामिल हैं नाक में जकड़न, कान बंद होना या फिर गर्दन में सूजन।

मुंह के पीछे (Oropharynx in hindi)

अगर आपके कान में बहुत तेज दर्द हो रहा है लेकिन दिखने में आपका कान वैसा का वैसा ही है तो भी ये एक प्रकार का कैंसर हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको आवाज में बदलाव दिखे या फिर खाना निगलने में मुश्किल हो और 7 से 10 दिन में में ये परेशानी हल न हो तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। इसके लक्षणों में शामिल हैं कान और गले में दर्द, खाना निगलने में दिक्कत, मुंह खोलने में दिक्कत।

फूड और विंडपाइप के नीचे (Hypopharynx in hindi)

अगर आपको पहले ठोस चीजें निगलने में दिक्कत हो और उसके बाद कम ठोस चीजें तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। इसके अलावा गर्दन के निचले हिस्से में सूजन और ये दवा खाने के बाद भी नहीं कम होती है तो ये कैंसर हो सकता है। इसके लक्षण हैं खाना निगलने में मुश्किल, वजन कम होना, गले में खाना अटकने जैसा महसूस होना।

वॉयस बॉक्स के ऊपर (Supraglottis larynx in hindi)

इस कैंसर से पीड़ित व्यक्ति की आवाज में बदलाव होना शुरू हो जाता है और अगर ये स्थिति 2 सप्ताह तक ठीक नहीं होती है तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। इसके लक्षण में शामिल हैं गले में खरखरापन और बोलने में परेशानी।

वॉयस बॉक्स के नीचे (Subglottic larynx in hindi)

इस प्रकार के कैंसर में भी व्यक्ति की आवाज में बदलाव हो जाता है और अगर ये स्थिति दो सप्ताह तक ठीक नहीं होती है तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है। इसके लक्षण की बात करें तो आवाज में खरखरापन इसका एक आम संकेत है, जिसे पहचानकर आप इस कैंसर का पता लगा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source