... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
कोरोना वायरस नहीं बल्कि ये 5 बीमारियां भी आपके छूने से फैल सकती हैं, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
ऐसे बहुत से अलग-अलग प्रकार के वायरस , बैक्टीरिया, पैरासाइट और फंगी होते हैं, जो हमारे वातावरण में मौजूद होते हैं, जो इस प्रकार के संक्रामक रोग फैलाने का काम करते हैं। सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि ये बीमारियां भी सीधे या फिर अप्रत्यक्ष रूप से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल (diseases that can spread via touch) सकती हैं। इस तरह से फैलने वाली बीमारी को डायरेक्ट कॉन्टेक्ट ट्रांसमिशन कहा जाता है। दरअसल इस तरह की बीमारियों में शारीरिक संपर्क की जरूरत होती है, जिसमें एक दूसरे को छूना, किस करना, खांसना, छींकना या फिर शरीर का तरल पदार्थ किसी दूसरे व्यक्ति पर गिरना भी शामिल है। इस कारण से भी आप किसी भी गंभीर संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको दूसरे व्यक्ति के छूने से होने वाली बीमारियों (diseases that can spread via touch) के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको जानकारियां होनी चाहिए।
स्टाफ इंफेक्शन एक प्रकार की स्किन से जुड़ी समस्या है, जो स्टाफ बैक्टीरिया के कारण होती है। इस प्रकार का इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में छूने से फैलता (diseases that can spread via touch) है और ये इंफेक्शन आपकी स्किन के भीतर होता है। इस बीमारी के लक्षण में आपको अपनी स्किन पर छाले, खुजली और पपड़ी के उखड़ने की समस्या हो सकती है।
ये इंफेक्शन नवजातों और बच्चों में आम होता है। ये वायरस भी स्किन से स्किन के संपर्क में आने पर फैलता है, जिसके परिणामस्वरूप आपके फेस पर लाल रंग के चकत्ते हो जाते हैं। इस बीमारी के लक्षण आपके संक्रमित होने के एक से लेकर 10 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं।
ये संक्रामक रोग कई वायरस के कारण होती है। इस बीमारी के लक्षणों में बुखार, नाक बहना, छींक आना, गले में खराश, हाथों, कोहनी, कूल्हों पर चकत्ते शामिल हैं। ये बीमारी बीमार व्यक्ति के थूक या फिर छींक के कारण बहुत ही आसानी से फैल सकती है।
स्कैबीज एक ऐसा संक्रामक रोग (diseases that can spread via touch) है, जो बहुत ही छोटे घुनों के हमारे स्किन के भीतर समा जाने और वहां अंडे दे देने के कारण होती है। इसके कारण आपको तेज खुजली हो सकती है और तो और आपको रैशेज भी हो सकते हैं, जो बिल्कुल पिंपल्स की तरह लगते हैं। इसके अलावा ये बीमारी तौलिया या फिर कपड़े शेयर करने से भी फैल सकती है।
चिकनपॉक्स, जिसे हिंदी भाषा में माता भी कहते हैं आमतौर पर बीमार व्यक्ति के थूक, लार और दानों पर हाथ लगाने से भी फैल सकती है। इसके कारण आपको स्किन पर रैशेज हो सकते हैं, जो शरीर के किसी भी हिस्से में फैल सकते हैं।