... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पीरियड्स आगे बढ़ाने के लिए गोलियां नहीं! काम आएंगे ये 5 घरेलू तरीके, बिना साइड-इफेक्ट के आगे बढ़ेगी डेट
अगर आप एक महिला हैं तो आप जानती हैं किसी खास त्यौहार, समारोह या फिर कुछ परिस्थितियों पीरियड आना कितना मुश्किल भरा हो सकता है। जीवन में ऐसे कई मोड़ आते हैं जहां महिलाएं नहीं चाहती कि उनके पीरियड उनके खुशियों भरे प्लान में कोई बाधा पैदा करे। फिर चाहे उन्हें पीरियड आगे बढ़ाने (natural tips to delay periods)के लिए कुछ भी न करना पड़े। दरअसल पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, मिजाज से चिड़चिड़ापन और रैशेच हो जाना किसी भी महिला के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। पीरियड्स सकी डेट को आगे बढ़ाने के लिए अक्सर महिलाएं मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदती हैं, जो कहीं न कहीं सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि किसी खास दिन पर आपकी डेट न आए तो आप गोलियों के बजाए ये विकल्प और प्राकृतिक तरीके आजमा सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 जड़ी-बूटियों (natural tips to delay periods) के बारे में बता रहे हैं, जो आपको डेट आगे करने में मदद करेंगी। आइए जानते हें कौन से हैं ये नुस्खे।
हाल के दिनों में एप्पल साइडर विनेगर ट्रेंड कर रहा है। ये ड्रिंक ने सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करने बल्कि वजन कम करने में भी मदद करता है। लेकिन एक और चीज, जिसमें ये सिरका आपकी मदद कर सकता है वो है पीरियड्स को आगे बढ़ाने में। ऐसे कई सारे शोध में ये पाया गया है कि विनेगर में मौजूद अत्यधिक अम्लीय इंग्रीडियंट्स डेट को आगे (natural tips to delay periods) बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं लेकिन अभी तक इसका कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है।
शरीर के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ अगर आप डेट आने से 10-12 दिन पहले रोजाना एक गिलास गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डाल कर पीती हैं तो ये न सिर्फ डेट आगे बढ़ाएगा बल्कि पेट फूलने और ऐंठन में भी आपको राहत पहुंचाएगा।
जी हां, चने की दाल। हर भारतीय रसोई में पाई जाने वाली ये दाल वाकई में डेट को आगे बढ़ाने (natural tips to delay periods) में मदद कर सकती है। कुछ शोध के अनुसार, अगर आप दाल को तलकर या फिर पाउडर के रूप में इसका सेवन करते हैं तो ये डेट को आगे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। लेकिन इसके सेवन के कुछ दुष्परिणाम भी हैं जैसे चने की दाल के अधिक सेवन से आपको पाचन संबंधी परेशानी या फिर पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
जिलेटिन का उपयोग कई आपात चिकित्सका स्थितियों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चीन में किए जाने वाले इस नुस्खे के अनुसार अगर आप गर्म पानी में घुल जाने वाले जिलेटिन का सेवन करती हैं तो आप अपनी डेट को कम से कम कुछ घंटों के लिए आगे बढ़ा सकती हैं। अगर आप ज्यादा देर तक डेट आगे बढ़ाना चाहती हैं तो दिन में दो बार इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।
एप्पल साइडर विनेगर के अलावा नींबू के रस को भी पीरियड आगे बढ़ाने (natural tips to delay periods) के लिए एक शानदार नुस्खा माना जाता है। विटामिन-सी जैसे गुण से भरपूर नींबू का रस साइट्रस एक्सट्रैक्ट से समृद्ध होता है, जो डेट आगे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह अन्य समस्याओं जैसे पीरियड में होने वाले दर्द को भी कम कर सकता है।
आयुर्वेद की मानें तो मुल्तानी मिट्टी से न सिर्फ आपकी स्किन अच्छी होती है बल्कि आपको पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने (natural tips to delay periods) में भी मदद मिलती है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको 25-30 ग्राम मुल्तानी मिट्टी को एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर पीना है, जिससे आपको पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। हां इस उपाय को करने के लिए आपको डेट से एक सप्ताह पहले करना होगा। कुछ लोग इसके फायदे को देखने को लिए दिन में 3-4 बार इसे पीने की सलाह देते हैं।