
... Read More
मेंस्ट्रुएशन जिन्हें पीरियड्स के नाम से भी जाना जाता है, पूरी तरह से नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन इससे कई तरह की विचारधारा और अफवाहें जुड़ी हुई हैं। जिसके कारण महिलाएं इस विषय पर खुलकर नहीं बोल पाती हैं। इस तरह के सामाजिक स्टिग्मा से बाहर आने के लिए महिलाओं को सही जानकारी प्राप्त करना बेहद जरूरी हो गया है। पीरियड्स से जुड़ी अफवाहों को खत्म करने और मेंस्ट्रुअल साइकिल को समाज में नॉर्मल दिखाने के लिए सरकार और अलग अलग संस्थाएं अलग-अलग काम करते हुए दिखाई देती हैं। इसी क्रम में हमने भी विशेषज्ञ की मदद से पीरियड्स और पीरियड्स के दौरान प्रयोग किया जाने वाले मेंस्ट्रुअल कप से जुड़ी अफवाहों को खत्म करने की कोशिश की है, आइये जानते हैं।
फैक्ट: यह विचार काफी महिलाओं के बीच फैला हुआ है कि महिलाओं के शरीर से गंदा खून डिस्चार्ज होता है। मेंस्ट्रुअल साइकिल महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम का एक हिस्सा होता है जो महिला के शरीर को प्रेगनेंसी के लिए तैयार करता है और बहुत से लोगों को यह बात नहीं पता है। मेंस्ट्रुएशन के दौरान निकलने वाला खून वही खून होता है जो पूरे शरीर में बहता है। मेंस्ट्रुअल ब्लड कैसे अपना खून बदलता है इसके पीछे कई सारी साइंटिफिक एक्सप्लेनेशन हैं। महिलाओं के शरीर से ब्लड के साथ यूटरस से टिश्यू भी एक्सपेल हो जाता है। इस खून का रंग थोड़े पीले से लेकर डार्क ब्राउन तक हो सकता है। ब्लड का ऑक्सीजन के साथ इंटरेक्ट होना ही इस तरह के खून का रंग लाल से हट कर बदलने का कारण बनता है। इसे ऑक्सीडाइज होने का समय मिल जाता है। ब्लड में होने वाली ऑक्सीजन के कारण ही खून का रंग बदल कर डार्क ब्राउन हो जाता है।
फैक्ट: जो महिलाएं सिंगल और वर्जिन हैं वह मेंस्ट्रुएशन कप नहीं प्रयोग कर सकती हैं। यह प्रश्न सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल है। यह कोई सत्य मेडिकल फैक्ट नहीं है बल्कि सिंपल फिक्शन है। अगर सिंगल महिला ऐसा करने की सोचती हैं तो वह सुरक्षित रूप से मेंस्ट्रुअल कप का प्रयोग कर सकती हैं। जवान लड़कियां मेंस्ट्रुएशन कप का प्रयोग करने के साथ साथ टैंपोन आदि का भी प्रयोग करती हैं जिन्हें वेजाइना के अंदर इंसर्ट किया जाता है।
आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि पश्चिम में टैंपोन ही ऐसा पहला प्रोडक्ट होता है जिसे जवान लड़कियों को प्रयोग करने के लिए दिया जाता है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में बहुत सारे हेल्थ प्रोग्राम जवान लड़कियों को मेंस्ट्रुअल कप प्रयोग करने की सलाह देते हैं।
इसलिए कम उम्र में भी लड़कियां अपने पहले पीरियड से ही मेंस्ट्रुअल कप का प्रयोग करना शुरू कर सकती हैं। केवल एक चीज उन्हें दिमाग में रखनी होगी और वह है कि कप का साइज छोटा लें। ऑनलाइन ऐसी काफी सारी वीडियो हैं जिन्हें देख कर मेंस्ट्रुअल कप का प्रयोग करना सीखा जा सकता है।
फैक्ट: बहुत सी युवा महिलाओं को चिंता होती है कि कप का प्रयोग करने से हाइमन टूट सकता है। बहुत सी लड़कियों को यह नहीं पता होता है कि उनके पहले पीरियड से पहले ही हाइमन डैमेज हो चुका होता है या चला जाता है। और बहुत सी लड़कियां तो हाइमन के बिना ही पैदा होती हैं। हाइमन केवल एक स्किन का फ्लैप है जो वजाइनल ओपनिंग के पास होता है। जब जवान लड़कियां साइकिल चलाने जैसी गतिविधियों में शामिल होती हैं तो हाइमन टूट सकता है।
इसलिए हाइमन के बिना आप आसानी से एक्सरसाइज, स्विमिंग आदि कर सकती हैं और वह भी बिना असहज महसूस किए ही।
फैक्ट: जब मेंस्ट्रुअल कप की बात आती है तो साइज भी जरूरी होता है। इसके लिए ही विभिन्न कपनियां अलग अलग लाइफ स्टेज के लिए साइज उपलब्ध कराती हैं। जैसे- जो महिलाएं 18 साल से कम उम्र की हैं उनके लिए स्मॉल साइज होता है। अगर आप 19 से 30 साल के बीच हैं तो मेंस्ट्रुअल कप में मीडियम साइज का प्रयोग कर सकती हैं। वहीं अगर आप 30 साल से बड़ी उम्र की हैं तो लार्ज साइज का प्रयोग कर सकती हैं।
हालांकि आपकी उम्र ही यह तय नहीं करती कि आप को साइज कौन सा फिट होगा। अलग-अलग साइज के ऊपर रिसर्च करके आप को अपने साइज का सही कप लेने की ट्राई करनी चाहिए। अगर ठीक करने के बाद भी आपका कप असहज महसूस हो रहा है तो इसका मतलब यह ठीक साइज नहीं है।
फैक्ट: आमतौर पर मेंस्ट्रुअल कप ग्रेड सिलिकॉन से बना होता है। आपको इसका प्रयोग करते समय किसी तरह की तकलीफ महसूस नहीं होती है। अगर आप इसे ढंग से प्लेस करती हैं तो यह अपनी जगह पर ही रहता है और इसको रिमूव करना भी काफी आसान हो जाता है। स्टेम को ट्रिम करना कुछ प्रयोगकर्ताओं के अनुसार डिस्कंफर्ट से राहत दिला सकता है। हालांकि अगर आप फिर भी असहज महसूस करती हैं तो आप को अपने डॉक्टर से जरूर राय ले लेनी चाहिए। पहली बार मेंस्ट्रुअल कप का प्रयोग करते समय आपको थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि यह आपका लर्निंग का समय है। इसलिए आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखना चाहिए और अपने ऊपर ज्यादा सख्ती नही बरतनी चाहिए।
Gynocup, Mildcares से जुड़ी जनरल फिजिशियन डॉ अलका तिवारी कहती हैं, ''मेंस्ट्रुअल कप काफी आसानी से प्रयोग होने वाला, सुरक्षित और इफेक्टिव मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट है। यह आपको बैक्टिरियल इन्फेक्शन से बचाने में भी मदद करता है जो बाकी विकल्प में एक बड़ा नुकसान है। इससे वैजिनल ड्राइनेस से भी बचाता है।''