
Also Read
Morning Mistake: सुबह की पांच गलतियां वजन बढ़ाने के साथ देती हैं बीमारियां | TheHealthSite Hindi
सुबह की आदतें स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती हैं. सुबह-सुबह आप गुड मॉर्निंग सबसे बोलने के साथ अपने शरीर को भी बोलें. अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो सुबह की कुछ आदतों को बदलना होगा.
ज्यादातर बीमारियों की शुरूआत आपकी लाइफ स्टाइल की वजह से होती है। डॉक्टर्स भी यह मानते हैं की सुबह उठने के बाद कुछ काम अगर किये जाएं तो इंसान ताउम्र बीमार नहीं पड़ता है। सुबह का समय इंसान की सेहत के लिए बहुत अनुकूल समय होता है। एक्सरसाइज, ब्रेकफास्ट जैसे प्रमुख काम भी अगर सुबह के समय ठीक से न किये जाएं तो इंसान बीमारियों को बुलावा देने का काम करता है। आइए जानते हैं उन 5 कामों के बारे में जिनका सुबह के समय ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।
दुनिया भर के डॉक्टर , आहार विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इस बात पर हमेशा ज़ोर देते हैं कि खूब सारा पानी पीना चाहिए, स्वस्थ रहने के लिए भी और वज़न कम करने के लिए भी। भरपूर पानी पीने से शरीर के सारे ज़हरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और मेटाबोलिज़्म भी अच्छा होता है। सुबह उठ कर एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीने से आपका वजन कम होता है। ये आपके अंदुरुनी सिस्टम को साफ कर देता है। इससे आपको भूख कम लगती है और कैलोरी इन्टेक कम होता है। आंवला का सेवन कब शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है ?
सुबह की भागदौड़ में अगर आप समय बचाने के लिए प्रोसेस्ड फ़ूड या पैक किया हुआ फ्रोज़न नाश्ता लेते हैं, तो ये एक मुख्य कारण हो सकता है आपके वज़न बढ़ने के पीछे। इन प्रोसेस्ड फ़ूड में डाले जाने वाले प्रीज़रवेटिव और अलग अलग फ्लेवर का आपकी हेल्थ पर उल्टा असर पड़ता है।
सुबह जंक फूड खाना आपके द्वारा अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है। सुबह का नाश्ता पौष्टिक होना चाहिए और इसमें नेचुरल फ़ूड, फल, मेवा, ओट मील , जूस आदि शामिल है। सर्दी में जूएं खत्म करने के लिए वैसलीन का ऐसे करें इस्तेमाल।
नाश्ते को दिन की सबसे ज़रूरी मील कहा जाता है। औऱ ये बिल्कुल सही भी है। पूरी रात सोने के बाद आपका पेट बिल्कुल खाली हो जाता है और आपका एनर्जी लेवल एकदम कम हो जाता है। आपके इसी एनर्जी लेवल को बढ़ाता है आपका सुबह का नाश्ता।
नाश्ता न करने से आपके मेटाबोलिज्म का सारा संतुलन बिगड़ जाता है। नाश्ता नही करने पर आप पूरा दिन कुछ भी उलट सुलट खा कर अपनी भूख को शांत करते हैं। और इन्ही सब कारणों के कारण वजन बढ़ता है। नए साल में इन 5 टिप्स का रखें ख्याल नहीं बिगड़ेगा स्वास्थ्य।
सुबह खाली पेट वर्ज़िश करने से ज़्यादा फैट्स बर्न होते हैं और ज़्यादा वज़न कम होता है।सुबह जल्दी उठ कर वर्ज़िश करने से आप बहुत ताज़ा महसूस करते हैं। और वर्ज़िश करने का मतलब ये नही की आप जिम ही जायें।
आप कुछ भी आज़मा सकते हैं जैसे कि वाकिंग, साइकिलिंग,रनिंग आदि। सिर्फ आधे घंटे की किसी भी तरह की वर्ज़िश जो आप सुबह-सुबह करते हैं आपको दुगना फायदा पहुंचाती है। सर्दी के मौसम में एक चम्मच शहद के 11 मैजिक।
सुबह सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणे आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं। वो आपको और भी एनरजेटिक बनाती हैं और आपके मेटाबोलिज्म को भी दुरुस्त करती हैं। और इसलिए ये निश्चित तौर पर आपके वज़न को बढ़ने से रोकने में सहायक बनेंगी।
सर्दी में दिखें ये लक्षण तो हो सकता है एलर्जी का संकेत, जानें कारण और बचाव।