मां-बाप की इन 5 गलतियों से बच्चों के पेट में पड़ते हैं कीड़े! जानें पेट के कीड़ों को मारने के घरेलू नुस्खे

अगर आपकी लाख कोशिशों के बावजूद आपके बच्चे के पेट में कीड़े हो गए हैं तो आइए आपको बताते हैं उन्हें बाहर निकालने के आसान तरीके।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 8, 2023 6:30 PM IST

अक्सर बहुत से माता-पिता ये शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे मोटे नहीं होते, क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं? अगर आपका जवाब हां, है तो ये गलती आपकी है। जी हां, आपकी कुछ गलत आदतों की वजह से आपके बच्चे के पेट में कीड़े पड़ जाते हैं। भले ही ये आदतें सीधे आपके बच्चे को न प्रभावित करती हों लेकिन कहीं न कहीं ये गलती आपकी ही होती है। एक बार जब बच्चे के पेट में कीड़े पड़ जाते हैं तो फिर दवा या कुछ नुस्खों की मदद से उन्हें बाहर निकाला जाता है। अगर आपकी लाख कोशिशों के बावजूद आपके बच्चे के पेट में कीड़े हो गए हैं तो आइए आपको बताते हैं उन्हें बाहर निकालने के आसान तरीके और आपकी ऐसी गलतियों के बारे में, जिनकी वजह से पेट में कीड़े होते हैं।

माता-पिता की गलत आदतों से होते हैं कीड़े

1-साफ-सफाई न करना

बहुत से माता-पिता घर की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं और ये जान लीजिए कि गंदगी की वजह से पेट में कीड़े होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। बच्चों के शरीर और कपड़ों की साफ-सफाईन करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं क्योंकि ये सारी गंदगी कहीं न कहीं आपके बच्चों के मुंह में जाती है और उन्हें बीमार बनाती है।

2-गंदा पानी

पेट में कीड़े होने के सबसे बड़ी वजह में से एक है, गंदा पानी पीना। जी हां, गंदा पानी आपके बच्चे के पेट में कीड़े पैदा करने का काम करता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप पीने के बर्तनों में सिर्फ और सिर्फ पानी ही भरें। इसके अलावा आप आरओ के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3-गंदा खाना

बहुत बार बच्चे जमीन पर पड़ी चीजों को उठाकर मुंह में डाल लेते हैं, जो उनके पेट में जाकर इंफेक्शन पैदा करने के साथ-साथ कीड़े भी बनाती हैं। इसलिए घर की सतह को साफ रखना और जमीन पर पड़ी चीजों को बच्चे को उठाने से मना करना बहुत जरूरी है। ये चीजें कीड़े पैदा करने के साथ-साथ पेट में दर्द की वजह भी बनती है।

4-मिट्टी खाना

बहुत से बच्चे अनजाने में मिट्टी खाते हैं या फिर उन्हें मिट्टी खाने का मन करता है। बता दें कि ये मिट्टी न सिर्फ बच्चों के पेट में दर्द पैदा करती है बल्कि उन्हें इस वजह से पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए उन्हें मिट्टी खाने से रोकें नहीं तो आगे चलकर उन्हें पछताना पड़ेगा।

5-पोषक तत्वों की कमी

बहुत से बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जैसे कैल्शियम, आयरन और जिंक। ये कमी बच्चों के पेट में कीड़े पैदा कर सकती है। इन पोषक तत्वों की कमी की वजह से ही बच्चों को मिट्टी खाने की हुड़क लगती है। इसलिए बच्चों की डाइट का ध्यान रखना जरूरी है।

पेट के कीड़ों के घरेलू उपाय

1- बच्चों को रात के वक्त सोने से पहले गर्म दूध या गर्म पानी में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिलाएं। ये नुस्खा पेट के कीड़े को मारने के साथ-साथ उन्हें शौच के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करता है।

2-बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या को दूर करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच नमक को अच्छी तरह से मिलाकर पिला दें। ये नुस्खा भी पेट में कीड़ों को मारने का काम करेगा।

3-पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच काले नमक के साथ चुटकीभर हींग मिला लें और बच्चों को खाली पेट पिलाएं।

4-बच्चों के पेट में कीड़े को नष्ट करने के लिए आप नीम के पत्तों को पीस लें और उसमें शहद मिलाकर खिलाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source