... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 10, 2021 11:26 AM IST
दांतों की सफाई करते वक्त की ये 5 गलतियां तो उम्र से पहले टूट जाएंगे आपके दांत, तीसरी गलती सबसे ज्यादा करते हैं लोग
मुंह की सफाई रखना बहुत ही जरूरी है साथ ही अपने दांतों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ब्रश करना और फ्लॉसिंग भी बेहद जरूरी है। कोरोना काल में दांतों के साथ-साथ मुंह की भी सफाई बहुत जरूरी हो गई है। हाल ही में ब्लैक फंगस और कोरोनावायरस जैसी बीमारियों से लड़ने में दांतों की सफाई ने बड़ी भूमिका निभाई है। दांतों के साथ-साथ मुंह की साफ-सफाई न रखने से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और आपके बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। मुंह की अच्छी तरह से सफाई और दांतों की सही आपके बीमार होने की संभावना को कम कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से ब्रश करें और दांतों को फ्लॉस करने के बाद पूरे मुंह की अच्छी तरह से सफाई करें। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आप दांत ब्रश करते समय अक्सर करते हैं।
ज्यादा जोर से ब्रश करने पर आपके दातों पर चढ़ी इनेमल कमजोर हो जाती है और समय के साथ मसूड़े खराबहो सकते हैं। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आप हमेशा नरम ब्रिसल्स वाला टूथब्रश चुनें ताकि ज्यादा जोर से ब्रश करने पर आपके मसूड़ों से खून न आए।
अगर आपको अपने टूथब्रश की हालत बहुत खराब लग रही है और ब्रश के ब्रिसल्स टूट रहे हैं तो अब समय आ गया है कि आप अपना टूथब्रश बदलें और नया ब्रश खरीदें। डॉक्टर्स भी अपने टूथब्रश को बार-बार बदलने और 3 महीने में एक बार नया टूथब्रश खरीदने की सलाह देते हैं।
दांतों को कम से कम दो से तीन मिनट तक ब्रश करने की सलाह दी जाती है। दांतों को लंबे समय तक ब्रश करने से होता ये है कि दांतों पर लगे सभी कीटाणु साफ हो जाते हैं और आपका मुंह ठीक से साफ हो जाता है। इससे दांतों पर प्लाक जमने की परेशानी नहीं होती है और दांत हेल्दी रहते हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें अपने दांतों को दिन में दो बार से अधिक ब्रश नहीं करना चाहिए। आपको अपने दांतों को सुबह एक बार और एक बार सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दांतों की सही सफाई सुनिश्चित होगी। बार-बार ब्रश करने से आपके मसूड़े और दांत कमजोर हो सकते हैं। इसलिए इस बात का खासा ध्यान रखें।
कभी भी अपने दांतों की बाहरी सतह पर ही ब्रश न करें। ध्यान रखें कि जब आप ब्रश कर रहे हों तो अपनी आंतरिक सतह की भी सफाई करें क्योंकि वहां भी कीटाणु जमा हो सकते हैं। आपके अपने दांतों की हर तरफ से और सभी सतहों पर, यहां तक कि जो दिखाई नहीं दे रहे हैं, उन्हें भी अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।