
... Read More
हमारा लिवर शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग होता है और यह काफी जरूरी फंक्शन भी परफॉर्म करता है। इसलिए लिवर के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है ताकि आप शरीर से पूरी तरह स्वस्थ रह सकें। कई बार जाने अनजाने में हम कुछ ऐसे काम कर लेते हैं जिनसे हमारे शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचता है। हमें इस बात का पता भी नहीं होता है कि यह काम हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं और हम उन्हें करते ही जाते हैं जिससे 1 दिन काफी बड़ा लक्षण हमारे सामने आ जाता है। आइए जान लेते हैं किन किन चीजों से आप अपने लिवर को नुकसान (Liver Damage Causes) पहुंचा सकते हैं।
चीनी का ज्यादा सेवन करना न केवल आपके दांतों के लिए बल्कि आपके लिवर के लिए भी बहुत हानिकारक होता है। ज्यादा रिफाइंड शुगर के कारण आपके लिवर में फैट जमा होना शुरू हो जाता है जिस कारण फैटी लिवर जैसी बीमारियां भी आपको देखने को मिल सकती हैं इसलिए आपको शुगर का सेवन कम से कम करना चाहिए।
अगर आप ओवर वेट हैं तो आपकी एक्स्ट्रा फैट सेल्स लिवर में जमा हो जाती हैं जिस कारण नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर जैसी बीमारी हो सकती हैं। इससे आपका लिवर सेल्स के टिश्यू भी डैमेज हो सकते हैं।
आपके शरीर को विटामिन ए की जरूरत होती है और आपको इन जरूरतों को फल और सब्जियों या फिर प्राकृतिक स्रोत के माध्यम से पूरा करना चाहिए लेकिन अगर आप विटामिन ए के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं तो यह आपके लिवर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से भी आप Non-Alcoholic फैटी लिवर डिजीज से पीड़ित हो सकते हैं, इसलिए आपको सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करना कम कर देना चाहिए क्योंकि इनमें सोडा भी बहुत होता है और यह आपको मोटापे जैसी बीमारियां भी दे सकते हैं इसलिए इनसे दूर ही रहे।
ट्रांसफैट मानव द्वारा बनाया गया फैट होता है और यह आपके शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। यह ज्यादातर फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचें।
(Inputs By: Dr. Bhushan Bhole, Senior consultant - Liver Transplant & Surgical Gastroenterology, PSRI Hospital)