Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कानों में घंटी बजना इस गंभीर समस्या के हो सकते हैं संकेत, जानिए कारण और बचाव

अगर आपको टिनिटस जैसी स्थिति है तो आपको इन आदतों को छोड़ देना चाहिए नहीं तो आपकी स्थिति पहले से भी काफी गंभीर हो सकती है।

कानों में घंटी बजना इस गंभीर समस्या के हो सकते हैं संकेत, जानिए कारण और बचाव

Written by Atul Modi |Updated : May 15, 2023 9:11 PM IST

टिनिटस एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें आपको ऐसा लगता है कि आपके कानों में घंटी बज रही है या कोई फुसफुस की आवाज आ रही है। यह एक कान में भी हो सकता है और दोनों में भी। कई बार यह आवाज आती ही रहती है तो कई बार कुछ समय के अंतराल पर आपको यह देखने को मिलती है। अच्छी बात तो यह है की इस स्थिति में आपको कोई बीमारी नहीं होती है। जब आप काफी ज्यादा तेज आवाज के संपर्क में आते हैं या आपको सिर में कोई चोट आ गई हो तो इस स्थिति में यह आवाजें सुननी पड़ सकती है। अगर आपके कान में ज्यादा वैक्स इकठ्ठा हो गया है या फिर आप किसी ऐसी दवाई का सेवन कर रहे हैं जिसके साइड इफेक्ट होते हैं, तो इस स्थिति में भी आपको यह आवाजें सुनाई दे सकती हैं।

दवाइयों का सेवन करना

अगर आप किसी शारीरिक स्थिति से जूझ रहे हैं और उसकी दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो इस वजह से भी आपको साइड इफेक्ट्स के रूप में टिनिटस देखने को मिल सकता है। जितना ज्यादा डोज आप उस दवाई का लेंगे इतना ही ज्यादा आपकी यह स्थिति गंभीर होती जायेगी। इसलिए अगर आपको किसी ऐसी दवाई का पता है जिस वजह से कानों में आवाजें सुनाई देती हैं तो डॉक्टर को बोल कर उसे बदलवा सकते हैं।

स्ट्रेस

कई बार जब आप ज्यादा स्ट्रेस में होते हैं तो आपको लगता है कि अब ऐसी आवाजें पहले के मुकाबले ज्यादा तेज सुनाई दे रही हैं। स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें। इस स्थिति में आप योग और दवाइयों का सहारा ले सकते हैं। अगर फिर भी स्ट्रेस मैनेज नहीं हो पा रही है तो अपने डॉक्टर को एक बार जरूर दिखाएं।

Also Read

More News

इयर वैक्स

कभी-कभी कान के अंदर ज्यादा वैक्स जमा होने के कारण भी आपको यह स्थिति देखने को मिल सकती है। इससे आपके कानों में और भी ज्यादा गंदगी इक्ट्ठी होती जाती है। वैसे तो वैक्स आपके कानों के लिए जरूरी होता है लेकिन कई बार जब यह ज्यादा हो जाता है तब इसे साफ करना भी जरूरी होता है नहीं तो टिनिटस जैसी स्थिति देखने को मिल सकती हैं।

इन्फेक्शन

अगर आपको ठंड लगी है या सर्दी जुकाम हो गया है तो टिनिटस जैसी स्थिति का होना काफी संभव है और आपको वैसे ही महसूस हो सकता है कि मेरे कानों में कुछ बज रहा है। इन्फेक्शन के कारण होने वाली आवाजें एक हफ्ते से ज्यादा नहीं रहती हैं। अगर एक हफ्ते के बाद भी आपको यह आवाजें सुनाई देती रहती हैं तो आपको अपने डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए।

एलर्जी

हो सकता है आपको कुछ चीजों से एलर्जी हो और इसलिए ही आपको इस तरह के लक्षणों का सामना करना पड़ रहा हो। एक बार एलर्जी से जुड़ी दवाइयों का सेवन करके जरूर देख लें ताकि आपको पता चल सके कि यह आपके साथ एलर्जी के कारण ही हो रहा है या नहीं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

निष्कर्ष: इस स्थिति के होने के और भी बहुत सारे कारण होते हैं जैसे ब्लड प्रेशर का ज्यादा बढ़ जाना या फिर आप आराम की नींद नहीं लेते हैं और शरीर को रेस्ट की जरूरत होती है। माइग्रेन की वजह से भी आपको यह आवाजें सुनाई दे सकती हैं। इसलिए आपको इन सब कारणों को मैनेज करने की जरूरत है।

About the Author

... Read More