hamburger icon
A
Read in English

महिलाओं में इन 5 बीमारियों का संकेत है पेशाब की दुर्गंध, जानिए कौन सी बीमारी है ज्यादा खतरनाक

Smelly Urine In Woman In Hindi: महिलाओं में पेशाब की दुर्गंध एक गंभीर समस्या हो सकती है, ऐसे में यूरिन से बदबू आने के कारणों को जानना जरूरी है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 7, 2023 4:13 PM IST

पेशाब के रंग की तरह पेशाब की दुर्गंध भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में बताती है। खासकर महिलाओं में पेशाब की गंध (Smelly Urine In Woman) कई समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। कुछ सामान्य कारणों की बात करें तो पेशाब की गंध डिहाईड्रेशन और कुछ खाद्य पदार्थ जैसे चाय-कॉफी का अत्यधिक सेवन से हो सकती है। इन्हें एक बार को आप नजरअंदाज कर सकते हैं लेकिन जब पेशाब की दुर्गंध लंबे समय से हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्यों कि यूरिन से बदबू आने के कई गंभीर कारण हो सकते हैं।

महिलाओं में पेशाब की गंध का कारण - (Causes Of Smelly Urine In Woman In Hindi)

1- यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन - UTI Cause Of Smelly Urine In Woman

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) को हिंदी में मूत्र पथ संक्रमण के तौर पर जाना जाता है। यह तब होता है जब बैक्टीरिया मूत्रमार्ग के माध्यम से मूत्र तंत्र में प्रवेश कर जाते हैं और मूत्राशय में बढ़ने लगते हैं ऐसे में यह बैक्टीरिया पेशाब की दुर्गंध का कारण बनते हैं। हालांकि यूटीआई के और भी कई लक्षण हो सकते हैं जैसे बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते समय जलन महसूस होना और पेशाब से खून आना आदि।

2- यीस्ट इंफेक्शन - Yeast Infection Cause Of Smelly Urine In Woman

यीस्ट आमतौर पर फंगल के तौर पर जाना जाता है। यह एक सूक्ष्म जीव है जो स्वाभाविक रूप से वजाइना और शरीर के अन्य हिस्सों में रहता है। लेकिन जब यीस्ट अनियंत्रित हो जाता है तो इंफेक्शन को बढ़ावा देता है। यीस्ट इंफेक्शन आमतौर पर वजाइना में होता है। इस संक्रमण के कारण ही यूरिन से बदबू आती है। हालांकि यूटीआई की तरह यीस्ट इंफेक्शन के भी कई अन्य लक्षण है जैसे खुजली, लालिमा, सूजन और वाइट डिस्चार्ज आदि।

3- किडनी स्टोन - Kidney Stone Cause Of Smelly Urine In Woman

किडनी स्टोन भी पेशाब में दुर्गंध उत्पन्न कर सकता है। क्योंकि गुर्दे की पथरी बैक्टीरिया इकट्ठा कर सकती है और संक्रमण या कभी कभी खून बह सकता है, जो पेशाब में दुर्गंध का कारण बन सकता है। गुर्दे की पथरी होने पर पेशाब से बदबू आना, पेशाब करते वक्त दर्द, बार-बार पेशाब आना, मतली या उल्टी महसूस होना, बुखार और अन्य लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

4- डायबिटीज - Diabetes Cause Of Smelly Urine In Woman

डायबिटीज होने पर यूरिन के माध्यम से शुगर बाहर निकलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिकांश लोग शुगर को प्रोसेस नहीं कर पाते हैं जिसका मतलब है कि उनके खून में अतिरिक्त ग्लूकोज है जिससे शरीर पेशाब के माध्यम से छुटकारा पाने की कोशिश करता है जब आपकी यूरिन में अतिरिक्त शुगर होता है तो यूरिन से गंध आने की समस्या देखने को मिलती है। डायबिटीज होने पर बार-बर पेशाब आना जैसे कई लक्षण देखने को मिलते हैं।

5- एसटीआई - STI Cause Of Smelly Urine In Woman

कुछ सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) मूत्रमार्ग की सूजन का कारण बनते हैं जोकि संभवतः मवाद या रक्त स्राव से जुड़ा हुआ हो सकता है। जिसके कारण यूरिन से गंध आने की समस्या हो सकती है। अगर आपको सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन की आशंका है तो आपको तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।