Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कुछ भी खाने से बचना चाहिए या फिर डायबिटीज है तो अपनी डायट के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करें। अक्सर लोग बिना सोचे-समझे कोई भी सब्जी, फल आदि का सेवन कर लेते हैं। खासकर, फलों के सेवन से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि डायबिटिक मरीज के लिए कौन सा फल खाना हो सकता है हेल्दी। कुछ फल जैसे चीकू, आम, खरबूजा, अंगूर आदि में नेचुरल शुगर होता है जो ब्लड शुगर लेवल को एकदम से बढ़ाने का काम नहीं करता। ऐसे में इन्हें खाने में आपको कोई नुकसान नहीं हो सकता है। हालांकि, अपने आहार में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले आप अपने डॉक्टर से बात जरूर कर लें। जानें, कौन से फल हैं, जिन्हें डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं-
डायबिटीज का मुकाबला करना है तो करें कैल्शियम का सेवन
लो शुगर फल जिन्हें डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं
अमरूद- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर के अनुसार, 100 ग्राम अमरूद में 68 कैलोरी होती है। इसमें विटामिन सी काफी होता है। विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम भी अमरूद में खूब होता है। अमरूद में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।
कीवी- खट्टा और स्वादिष्ट फल कीवी आपको डायबिटीज में मददगार साबित हो सकता है। कीवी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है। यह एकदम से ब्लड शुगर या ग्लूकोज को बढ़ने से रोकता है।
नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में
सेब- सेब डायबिटीज को मैनेज करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। सेब में सॉल्यूबल और इंसोल्यूबल दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं।
संतरा- संतरा डायबिटीज के मरीजों के लिए सुपरफूड होता है। संतरा के साथ ग्रेपफ्रूटस, नींबू आदि में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम होता है जो डायबिटीज में राहत दिलाने का काम करता है।
आड़ू- हर 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।