... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : December 22, 2021 5:34 PM IST
2022 में फिट रहने के लिए आज से ही लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, बीमारियां और इंफेक्शन दोनों रहेंगे दूर
बीते 2 साल हमारे जिंदगी के लिए कितने बुरे गुजरे हैं इस बात का अंदाजा सभी को है। कोरोनावायरस और उसके नए-नए वेरिएंट ने पूरी दुनिया में लोगों को अपना शिकार बनाया है। लाखों लोगों ने इन वेरिएंट का शिकार होकर अपनी जान गंवाई और जिन लोगों ने इस वायरस को मात दी और ठीक हुए उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया है कि मौजूदा वक्त में अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना कितना जरूरी है। जैसा कि हम जानते हैं साल 2021 खत्म होने को है और 2022 में कैसे अपना स्वास्थ्य दुरुस्त रखना है ये तरीका लोग ढूंढने में लगे हुए हैं। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कैसे 2022 में बीमारियों से दूर रहा जाए तो आपको अपनी जीवनशैली में ये 5 बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये बदलाव, जो बदल देंगे आपका स्वास्थ्य।
अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए सबसे जरूरी है सही समय पर उठना। सुबह जल्दी उठनेसे न सिर्फ आपको ताजी हवा मिलती है बल्कि आपको अपने दूसरे काम करने में भी समस्या आती है। इसके अलावा सुबह जल्दी उठकर सैर करने से आपको ढेर सारी समस्याओं में राहत मिलती है।
अगर आप रोजाना सुबह जल्दी उठते हैं तो उसके बाद आपको दूसरा काम ये करना है कि एक गिलास गुनगुना पानी पीना है। सुबह उठकर पानी पीने से आपको शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जब शरीर में विषाक्त पदार्थ नहीं होंगे तो बीमारियों के होने का खतरा उतना ही कम होगा। इसलिए सुबह जल्दी उठने के बाद रोजाना एक गिलास पानी जरूर पिएं।
कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे से सुरक्षित रहना का सबसे आसान उपाय है एक्सरसाइज करना। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर आप न सिर्फ फिट रहते हैं बल्कि आपको ढेर सारे रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्राप्त होती है। एक्सरसाइज करने से आपका शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, जिससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप सेहतमंद खाना खाएं। हेल्दी फूड्स का सेवनकरने से आप न सिर्फ हेल्दी रहते हैं बल्कि आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। माइक्रो न्यूट्रिएंट्स और मैक्रो न्यूट्रिएंट्स दोनों ही हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें।
आपका शरीर तभी हेल्दी रहेगा जब आप ठीक होंगे। आप तभी ठीक होंगे जब आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेंगे। पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने से आपका शरीर थका-थका रहता है और आपका किसी काम में दिल नहीं लगता। इसलिए हो सके तो दिन में 8-9 घंटे की नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद आपकी सेहत दुरुस्त रखने का काम करती है।