दवा से नहीं नैचुरल तरीकों से भी कंट्रोल हो सकता है ब्लड शुगर! एक्सपर्ट के बताएं ये टिप्स करेंगे जबरदस्त काम

Habits for Healthy Blood Sugar : आपको डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवा के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होते हैं, जो कि आपको ब्लड शुगर अच्छी तरह से मैनेज करने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 28, 2023 3:21 PM IST

Habits for Healthy Blood Sugar : ब्लड ग्लूकोज लेवल में अचानक उतार-चढ़ाव किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, फिर चाहे उसे डायबिटीज हो या फिर न हो। ग्लाइसेमिक बदलाव से ब्लड शुगर के स्तर में इस तरह के बदलाव आते हैं । टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में अक्सर अस्थिर डायबिटीज देखा जाता है। अनियमित ब्लड ग्लूकोज का अगर इलाज न किया जाए तो इसके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव हो सकते हैं। बार-बार ब्लड शुगर में उतार चढ़ाव आना ब्रिटल डायबिटीज कहलाता है, जो कई कारणों से हो सकता है। हालांकि इसके परिणामस्वरूप मरीज़ हाइपोग्लाइसेमिया या हाइपरग्लाइसेमिया का शिकार हो जाता है। जेपी हॉस्पिटल के डिपार्टमेन्ट ऑफ डायबिटीज एण्ड एंडोक्राइनोलोजी, एडिशनल डायरेक्टर, डॉ. विमल उपरेती का कहना है कि आपको डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवा के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होते हैं, जो कि आपको ब्लड शुगर अच्छी तरह से मैनेज करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले नैचुरोपैथ टिप्स।

ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण कैसे रखें

1-पर्याप्त पानी पिएं

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, अपने आप को हाइड्रेटेड रखें। इससे शरीर से अतिरिक्त ग्लूकोज और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है।

2-फूड्स का सही चयन

साबुत अनाज, कम ग्लाइसिमिक इंडेक्ड (जीआई), कम चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें, प्रसंसकृत खाद्य पदार्थ यानि प्रोसेस्ड फूड्स का भी कम से कम सेवन करने की जरूरत है। सही मात्रा में उचित आहर चुनें। पर्याप्त मात्रा में फल, सब्ज़ियां, लीन मीट और प्रोटीन जैसे बीन्स, दालें, मेवे आदि का सेवन करें।

3-सही रूटीन फॉलो करें

खाने की उचित योजना यानि एक हेल्दी रूटीन बनाएं, चीनी का सेवन न करें, इससे आपका ब्लड शुगर का स्तर सामान्य बनाए रखने में मदद मिलेगी।

4-एक्सरसाइज

नियमित व्यायाम, योग या मनन करें। व्यायाम के द्वारा ब्लड शुगर पर नियन्त्रणरखा जा सकता है। वजन पर नियन्त्रण रखकर आप डायबिटीज़ पर नियन्त्रण रख सकते हैं।

5-डेली रूटीन चेंज

आहार, व्यायाम और दवाओं में बदलाव के कारण ब्लड शुगर में जो बदलाव आते हैं, उस पर नियन्त्रण रखें। डायबिटीज, कई अन्य समस्याओं जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, अंधेपन आदि का कारण भी बन सकता है, इन सभी पर ध्यान दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source