Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Prevent Food Poisoning at Home: खाना बनाते समय भी बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और अगर हम कोई गलती या चूक करते हैं, तो उसका सीधा असर खाना बनाते समय की जाने वाली स्वच्छता पर पड़ता है। जब खाना पकाते समय स्वच्छता से समझौता होता है, तो समझ लीजिए कि हम अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य से समझौता कर रहे होते हैं। क्योंकि हम दूषित खाना सिर्फ तब ही खाते हैं, जब उसे या दो उसे बनाते समय स्वच्छता न का ध्यान न रखा गया हो या फिर बनाने के बाद उसका रख-रखाव ठीक से न किया गया हो। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सी वे 5 बातें हैं, जिनका ध्यान खाना-खाते समय विशेष रूप से रखना बेहद जरूरी है।
खाना बनाते समय सबसे पहले यह सुनिश्चित करना है, जिन बर्तनों में खाना बनाया जाना है वे साफ हैं या नहीं। इसके साथ-साथ चाकू, चॉपिंग बोर्ड व अन्य चीजें जिनका इस्तेमाल किया जाना है आदि को खाना पकाने से पहले ही साफ कर लें। इसके साथ-साथ किचन स्लैब की सफाई रखना भी बेहद जरूरी है।
बहुत सी कच्ची सब्जियों व अन्य कच्चे चीजों में अलग-अलग प्रकार को रोगाणु हो सकते हैं। अगर ये रोगाणु सब्जी या खाने के अंदर हैं, तो उन्हें धोकर साफ नहीं किया जा सकता है। लेकिन खाने को अच्छे से पकाकर उन्हें नष्ट किया जा सकता है। इसलिए खाने के अच्छे सेपकाकर ही खाना चाहिए।
खाना पकने के बाद उसे बिना पके खाने से अलग रखना बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलतियांकर देते हैं। अगर बिना पके खाने जैसे बाहर से आई सब्जियों आदि के पास पकी हुई सब्जियां रख दी जाएं तो उनपर मौजूद रोगाणु पकी सब्जियों तक भी पहुंच सकते हैं।
गलत तापमान में रखा खाना जल्दी खराब होता है और उसमें कई तरह के रोगाणु पनपने लग सकते हैं। अगर खाना फ्रिज में न रखने की बजाय बाहर काफी देर से रखा है तो उसके खराब होने से पहले ही उसमें रोगाणु पैदा हो सकती है, जिसे खाना कई बीमारियों से ग्रस्त बना सकता है। अगर खाना लंबे समय से बाहर रखा हुआ है तो उसे न खाएं।
जिस तरह पीने के लिए साफ पानी की जरूरत होती है, उसी तरह के खाना पकाने के लिए भी साफ पानी जरूरी होता है। आपको यह भी ध्यान रखा होगा कि न सिर्फ खाना पकाने के लिए बल्कि बर्तन साफ करने के लिए भी स्वच्छ पानी की जरूरत है और ऐसा न करने पर बीमारियां फैलने का उतना ही खतरा रहता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।