Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सांस लेने में तकलीफ या सांस का उखड़ना किसी भी व्यक्ति के लिए एक असहज और परेशान करने वाला अनुभव है। हम सभी अलग-अलग मौकों पर इसका अनुभव करते हैं जैसे कि 4-5 सेट सीढ़ियां चढ़ने के बाद या फिर फेफड़ों में बलगम जमा होने की स्थिति में ठंड से पीड़ित होने पर। सांस फूलना या सांस की तकलीफ कई कारणों से हो सकती है। ऐसा अस्थायी या कुछ गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हो सकता है। सांस की तकलीफ को आसानी से घर पर प्रबंधित किया जा सकता है, लेकिन अगर आपके साथ हर दूसरे दिन ऐसा होता है, तो आपको अपने डॉक्टर से बातचीत कर उन्हें दिखाने की जरूरत है। अगर आप भी कभी-कभार सांस लेने में तकलीफ की समस्या से गुजरते हैं तो इस समस्या को कम करने के लिए यहां कुछ सरल घरेलू उपचार दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं सांस लेने में तकलीफ होने पर अपनाएं जाने वाले घरेलू उपचार।
कॉफी में कैफीन होता है, जो वायुमार्ग में मौजूद मांसपेशियों में जकड़न को कम कर सकता है। अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए यह उपाय काफी प्रभावी साबित हुआ है। ब्लैक कॉफी फेफड़ों के कार्य में सुधार कर सकती है और सांस की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है। लेकिन इससे बचें अगर यह आपको अच्छी नहीं लगती है तो।
ताजा अदरक या अदरक की चाय पीने से भी आपको शांत होने में मदद मिलती है। श्वसन संक्रमण के कारण होने वाली सांस की तकलीफ को कम करने में अदरक मदद कर सकता है। आम जड़ी बूटी के रूप में अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो फेफड़ों में सूजन को कम कर सकती है।
सांस लेने की यह सरल तकनीक आपको सांस की समस्या का प्रबंधन करने में मदद कर सकती है। यह आपकी सांस लेने की गति को धीमा कर सकती है, जिससे प्रत्येक सांस गहरी हो जाएगी और आपको आराम प्रदान करेगी। हम आपको बता रहे हैं इसे कैसे कर सकते हैं।
अगर आपको ठंड से पीड़ित होने पर सांस लेने में मुश्किल हो रही है तो यह फेफड़ों में बलगम बनने के कारण हो सकता है। बलगम को निकालने और अपने वायु मार्ग को साफ करने के लिए भांप लें।
एक अध्ययन बताता है कि ठंडी हवा सांस की समस्या से राहत प्रदान करने में मदद कर सकती है। इसलिए जब आपको असहज महसूस हो या सांस लेने में मुश्किल हो, तो एक फैन के पास बैठे। सांस लेते समय हवा का दबाव महसूस करें, जो आपको शांत करने में मदद करता है।