Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर या पार्क में बैठे-बैठे काट गया कोई कीड़ा तो तुरंत करें ये 5 काम, खुजली, सूजन और लालपन से मिलेगा छुटकारा

अगर आप कभी घर या पार्क में बैठे हुए या फिर आप कहीं घूम रहे हैं और अचानक आपके हाथ-पैर पर कोई कीड़ा काट जाता है तो आप घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में आपको ये काम करने होंगे और इन्हें करने पर आपको खुजली, सूजन और लालपन से छुटकारा मिल सकता है।

घर या पार्क में बैठे-बैठे काट गया कोई कीड़ा तो तुरंत करें ये 5 काम, खुजली, सूजन और लालपन से मिलेगा छुटकारा
घर या पार्क में बैठे-बैठे काट गया कोई कीड़ा तो तुरंत करें ये 5 काम, खुजली, सूजन और लालपन से मिलेगा छुटकारा

Written by Jitendra Gupta |Updated : September 22, 2020 4:46 PM IST

आप कई बार अपने घर या बाहर घूमते, खेलते वक्त अचानक किसी कीड़े के काटने की समस्या से परेशान हुए होंगे। कीड़े का काट जाना हमेशा अपने पीछे एक दर्दभरा अहसास छोड़ जाता है। कभी-कभार तो काटे हुए हिस्से पर सूजन भी आ जाती है, जिसके कारण हमें दवाईयां भी लेनी पड़ती है। हम सभी इस स्थिति से अपने बचपन में कभी न कभी रूबरू हुए होंगे। इस स्थिति में हमारी पहली चिंता यही होती है कि हम जल्दी ठीक हो जाएं ! इसके अलावा, हम नहीं चाहते कि किसी कीड़े के काटने का कोई निशान छूटे या घाव इतना बढ़ जाए कि हमें परेशानी हो क्योंकि यह केवल अधिक सूजन ही पैदा करेगा। अगर आपके घर में कोई भी व्यक्ति किसी कीड़े के काटे जाने की समस्या से परेशान है तो घबराने की जगह आप ये उपाय अपना सकते हैं, जो आपकी मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।

काटे गए हिस्से को साबुन और पानी से धोएं

जिस जगह पर कीड़े ने काटा है उस जगह पर जलन होना लाजमी है इसलिए सबसे पहले उस जगह पर होने वाली जलन को शांत करने के सबसे अच्छे उपायों में से एक है उस स्थान को साबुन और पानी से धोना। फिर आप उस पर कैलामाइन या एंटी-इचिंग लोशन लगा सकते हैं। अन्य टोपिकल जैसे हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम भी घाव को तेजी से भरने के लिए अच्छा काम कर सकती है।

insect bite

Also Read

More News

त्वचा पर बर्फ लगाएं

जिस जगह पर कीड़े ने काटा है उस स्थान पर आइस पैक लगाने से आप तुरंत त्वचा में होने वाली जलन को शांत कर सकते हैं। तापमान में गिरावट प्रभावित रक्त वाहिकाओं को फिर से काम में मदद करेगा, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिलेगी। ठंडक भी त्वचा को सुन्न कर देती है, जो आपको तुरंत राहत दे सकती है।

एसेंशियल ऑयल का उपयोग करें

आप प्रभावित क्षेत्र पर लैवेंडर और टी ट्री ऑयल को मिलाकर एक DIY नुस्खा भी आजमा सकते हैं। चूंकि ये एसेंशियल ऑयल जीवाणुरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए ये कीड़े के काटने के कारण होने वाली असहजता के खिलाफ बहुत अच्छी तरह से काम करते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी वाले गुणों से युक्त चीजों का उपयोग करें

कीड़े के काटने पर होने वाली खुजली, सूजन और लालिमा से छुटकारा दिलाने में ओटमील आपकी मदद कर सकता है। एलोवेरा भी इसी तरीके से आपकी मदद करता है और यह संक्रमण को शांत करता है और साथ ही मामूली घावों को भी ठीक करता है। शहद सभी स्किनकेयर DIY व्यंजनों में होना चाहिए क्योंकि यह कीड़े के काटने के लिए एक आदर्श उपचार का तरीका माना जाता है। यह आपको खुजली से बचाता है और प्रभावित क्षेत्र को हाइड्रेटेड महसूस कराता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कीड़ों के काटने से खुद को बचाएं

कीड़े के काटने के मामले में, रोकथाम निश्चित रूप से इलाज से बेहतर है। विशेष रूप से इसलिए क्योंकि मच्छर मलेरिया जैसी बीमारियों के वाहक हो सकते हैं। घर के आसपास कुछ बग स्प्रे मारें विशेषकर तब, जब आपको अपने घर में अक्सर कीड़े मिलते हैं। अपनी स्किन के लिए आप नींबू और नीलगिरी के तेल वाले प्राकृतिक बग स्प्रे भी चुन सकते हैं।

About the Author

... Read More