दिल का दौरा पड़ने पर ही नहीं करते हाथ दर्द, इन 5 बीमारियों में भी होता है हाथ में दर्द और सुन्नपन

अगर आप सोच रहे हैं कि हाथ में दर्द सिर्फ दिल के दौरे जैसी स्थिति से जुड़ा है तो आप बिल्कुल गलत हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके कारण भी हाथ में दर्द होता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 14, 2021 1:02 PM IST

क्या कभी-कभार आपके हाथों में अचानक दर्द उठने (pain in hand) लगता है? दर्द के अलावा अगर आपके हाथ में सुन्नपन, झनझनाहट और सेंसेटिविटी रहती है तो आपको अधिक सतर्क होने की जरूरत है। जी हां, ये कुछ प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों की ओर इशारा करता है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा सिर्फ दिल के दौरे जैसी स्थिति से जुड़ा है तो आप बिल्कुल गलत हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके कारण भी हाथ में दर्द (pain in hand) होता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये स्वास्थ्य स्थितियां।

ऑस्टियोअर्थराइटिस (pain in hand)

ऑस्टियोअर्थराइटिस तब होती है जब या तो आप घायल हो जाते हैं या फिर कार्टिलेज नाम का चिकना पदार्थ, जो आपकी हड्डियों के सिरों को जोड़ते हैं, शरीर में कम होने लगता है। इस कारण से हाथ में सूजन, दर्द, कठोरपन और हाथ तक हिलाना मुश्किल हो जाता है। हाथ में होने वाली ऑस्टियोअर्थराइटिस (pain in hand) की समस्या में आपकी उंगली के जोड़ों और जैसे अंगूठे और कलाई में दर्द होता है। आराम करने या फिर एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं और हाथ की कुछ एक्सरसाइज से आप लक्षणों को कम कर सकते हैं। गंभीर मामलों में डॉक्टर सर्जरी की भी सलाह देते हैं।

रूमेटाइड अर्थराइटिस

रूमेटाइड अर्थराइटिस शरीर की उन कोशिकाओं को प्रभावित करता है, जो आपके जोड़ों को कार्टिलेज देने का काम करती हैं। इन कोशिकाओं को "सिनोवियल टिशू" कहा जाता है, जिसमें सूजन आ जाती है और कार्टिलेज व हड्डी आपस में घिसना शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं इस हड्डी से मांसपेशी (pain in hand) को जोड़ने वाले टेंडन में भी सूजन फैल सकती है। इस स्थिति में आपका डॉक्टर आपको दवाओं, स्टेरॉयड इंजेक्शन की सलाह देता है और दुर्लभ मामलों में सर्जरी की मदद ली जा सकती है।

कार्पल टनल सिंड्रोम (pain in hand)

मीडियन नर्व, रक्त वाहिकाओं और टेंडन आपकी कलाई में जिस मार्ग से गुजरते हैं उसे कार्पल टनल कहा जाता है। अगर इस टनल के अंदर सूजन आ जाती है तो उसका सीधा असर आपकी तंत्रिका पर पड़ता है। इससे आपको हाथ में दर्द, सुन्नपन, झनझनाहट और हाथ की पकड़ कमजोर होने की शिकायत हो सकती है। इस स्थिति में आपका डॉक्टर आपके लक्षणों को कम करने के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन दे सकता है।

पेरिफेरल न्यूरोपैथी

समय के साथ-साथ हाई ब्लड शुगर आपकी नसों को नुकसान (pain in hand) पहंचाती है, जो आपके मस्तिष्क तक दर्द के संकेतों को पहुंचाती है। इतना ही नहीं ये शरीर में मौजूद छोटी-छोटी नसों को नरिश करने का काम भी करती हैं। इस स्थिति में आपको दर्द, हाथों में झनझनाहट, जलन और सुन्नपन की शिकायत भी हो सकती है। इसके अलावा इस स्थिति में अगर आपके हाथ पर हल्का सा भी कुछ चुभता है तो आपको सेंसेटिविटी शुरू हो जाती है। आपका डॉक्टर आपको दवाओं, डाइट में बदलाव और एक्सरसाइज की सलाह देता है ताकि लक्षणों को कम किया जा सके।

टेंडनिटिस (pain in hand)

टेंडन एक प्रकार से रस्सी की तरह काम करती है, जो आपके हाथ की छोटी मांसपेशियों (pain in hand)को हड्डियों से जोड़ती है और धीरे-धीरे कम होती जाती है और हाथों में जलन होना शुरू हो जाती है। आपकी हथेली और उंगलियों में दुखन हो सकती है और दर्द आपके हाथ तक पहुंच सकता है। आप आइस पैक, हीटिंग पैड, नॉन स्टेरॉयड दवाओं और एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग के साथ इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं। इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से भी एक्सरसाइज कर राहत पाई जा सकती है।