Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Eye Safe tips in hindi : आंखों के लिए 'सुरक्षाकवच' का काम करते हैं ये 5 टिप्स, जानें कौन से तरीकों से सेफ रहती हैं आंखें

अपनी आंखों की सेहत को नजरअंदाज न करें। इस लेख में हम आपको ऐसे हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने डेली रूटीन में फॉलो कर अपनी आंखों के लिए सुरक्षा कवच तैयार कर सकते हैं।

Eye Safe tips in hindi : आंखों के लिए 'सुरक्षाकवच' का काम करते हैं ये 5 टिप्स, जानें कौन से तरीकों से सेफ रहती हैं आंखें
आंखों के लिए 'सुरक्षाकवच' का काम करते हैं ये 5 टिप्स, जानें कौन से तरीकों से सेफ रहती हैं आंखें

Written by Jitendra Gupta |Published : October 29, 2021 8:11 PM IST

जब भी बात मानव शरीर के सबसे नाजुक अंगों की होती है तो आंखों का नाम सबसे ऊपर आता हैं। यही कारण है कि हमें अपनी आंखों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है नहीं तो आप लंबे समय तक दृष्टि संबंधित समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। इसके पीछे ढेर सारे कारण हो सकते हैं, जिसमें काम के कारण स्क्रीन पर बिताए जाने वाले समय, बैक्टीरिया, हवा और हाथों पर पाए जाने वाले कीटाणु आपकी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकते हैं। अपनी आंखों की सेहत को नजरअंदाज न करें। इस लेख में हम आपको ऐसे हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने डेली रूटीन में फॉलो कर अपनी आंखों के लिए सुरक्षा कवच तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये हैक्स।

आंखों के लिए सुरक्षा कवच का कम करते हैं ये हैक्स

1. पोवराइज्ड और यूवी से सुरक्षा देने वाला सनग्लास पहनें

अगर आप रोजाना सूरज की रोशनी में रोजाना बाहर निकलते हैं तो ये हैक आपको जरूर फॉलो करना चाहिए, जो कि बहुत ही जरूरी है। दरअसल सूर्य के प्रकाश की हानिकारक किरणों की वजह से आंखों की रोशनीकम होने की संभावना होती है। धूप के चश्मे यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं और आपकी आंखों को अधिकतम सुरक्षा देने की शक्ति होती है।

2. आई मास्क का करें उपयोग

अगर आपको लगता है कि आपकी आंखें अस्वस्थ हो गई हैं तो आंखों पर मास्क लगाना अनिवार्य है। आप रिलैक्सिंग जेल आई मास्क की मदद से आसानी से झुर्रियों, काले घेरे और थकी आंखों से छुटकारा पा सकते हैं। यह आपकी आंखों को आराम देता है और उन्हें ठंडक प्रदान करता है, जिसकी आपकी आंखों को बहुत आवश्यकता होती है। यह जेल मास्क प्रकृति में चिकित्सीय और पर्यावरण के अनुकूल होता है।

3. स्ट्रॉबेरी का करें सेवन

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा पौष्टिक फल है, जिसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। रोजाना स्ट्रॉबेरी या ड्राई स्ट्रॉबेरी खाने से आपकी आंखों की रोशनी तो तेज होती है साथ ही आपकी आंखों की समस्याओं में सुधार करने में मदद मिल सकती है। स्ट्रॉबेरी विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है, जो दृष्टि दोष और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करती है।

4. अलसी या फ्लैक्स सीड का करें सेवन

अलसी के बीज फाइबर और ओमेगा फैटी एसिडसे भरपूर होते हैं। अलसी के ये पोषक तत्व आंखों की नसों को मजबूत करते हैं और दृष्टि संबंधी समस्याओं से बचाते हैं। इस प्रकार, अलसी के बीज आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आदर्श होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. आई पैच का करें उपयोग

अगर आपकी आंखें बहुत सुस्त और थकी हुई हैं, तो आंखों के पैच उन्हें पल भर में फिर एक्टिव बनाने में मदद कर सकते हैं। आंखों के पैच आपकी आंखों के कमजोर वर्गों को आवश्यक ठंडक प्रदान करने के लिए आदर्श हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह सबसे किफायती इलाज है। इन्हें घंटों तक अपनी आंखों के नीचे पहनें और अपनी आंखों को पोषण दें।

About the Author

... Read More