टीवी या आस-पास की चीजों को देखकर हो रही बैचेनी और घबराहट? ये 5 चीजें छोड़ दें अपने-आप ठीक हो जाएगा आपका मन

अगर आप भी अपने रोजाना के जीवन में बेचैनी और घबराहट जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। जानें क्या न करें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 2, 2021 6:23 PM IST

हम सभी को किसी न किसी मौके पर बेचैनी और घबराहट होती है, जो कि एक आम समस्या है। किसी किसी को ये परेशानी रोज होती है तो किसी को महीने में एकाध बार। लेकिन समस्या तब बन जाती है, जब ये परेशानी आपकी रोजाना की जिंदगी में दखल देना शुरू कर देती है। जी हां, किसी न किसी बात को लेकर बेचैनी और घबराहट हो सकती है लेकिन ज्यादा होने पर ये कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन कुछ फूड्स इसका एक प्रमुख कारण हो सकते हैं। अगर आप भी अपने रोजाना के जीवन में बेचैनी और घबराहट जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं किन चीजों से दूरी बनाने पर आप इस समस्या से दूर जा सकते हैं।

​शराब

बहुत से लोग शराब दिन की थकान और चिंता आदि से बचने के लिए करते हैं लेकिन ये लत आपको रोजाना की जिंदही में बेचैनी और घबराहट का शिकार बना सकती हैं। जी हां, शराब भले ही आपको कुछ पलों के लिए आराम देती हो लेकिन ये आपमें लंबे समय के लिए बेचैनी और घबराहट की समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि सेवन से दूरी बनाए जाए।

​प्रोसेस्ड फूड

रोजाना आपको किसी न किसी बात पर बेचैनी और घबराहट महसूस होती है, तो प्रोसेस्ड फूड खाने से तुरंत दूरी बना लें। कभी-कभी ऐसे फूड्स से सीने में जलन और अपच की समस्या हो जाती है, जिसके कारण भी बेचैनी और घबराहट होना स्वभाविक माना जाता है। ऐसे फूड्स शरीर के काम करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं और आपके लिए समस्या को बढ़ाते हैं।

​कैफीन का सेवन करें कम

बहुत से लोग एनर्जी बढ़ाने के लिए दिन में ज्यादा से ज्यादा कॉफी पीना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं बेचैनी और घबराहट की समस्या को बढ़ाने का एक आम कारण है। कैफीन से सेरोटोनिन लेवल कम हो जाता है, जो हमें उदास और चिड़चिड़ा महसूस कराता है। इसलिए इस ड्रिंक का सीमित मात्रा में सेवन करें।

​प्रोटीन का कम इनटेक

हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर को चलने में प्रोटीन की कितनी जरूरत होती है लेकिन अगर आप कम मात्रा में प्रोटीन वाले फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं तो ये आपके ब्लड शुगर को प्रभावित करता है और इस समस्या का कारण बन सकता है। यही कारण है कि बहुत से लोगों में बेचैनी और घबराहट की समस्या पैदा हो जाती है।

​स्वीट ड्रिंक्स भी बढ़ाती है बेचैनी

अगर आपको दिन में कई बार स्वीट ड्रिंक पीने की आदत है तो संभल जाइए क्योंकि ये आपके ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव का कारण बनती है, जिससे बेचैनी होना स्वभाविक है। इस बात का ध्यान रखें कि इन चीजों में फाइबर की मात्रा कम होती है, जो अपच की समस्या और ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का काम करती है, इसलिए ये समस्या सामने आती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.