थका-थका लग रहा शरीर? ये 5 फूड्स शरीर से बाहर खींच निकालेंगे थकान और देंगे भरपूर एनर्जी

Chronic fatigue : अगर आप भी बीते कुछ दिनों से थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 13, 2023 10:26 AM IST

Chronic fatigue : कुछ भी काम करने के बाद थकान होना स्वभाविक है और कुछ देर आराम करने के बाद थकान दूर हो जाती है। लेकिन जब बहुत ज्यादा थकान हो और आराम करने के बाद थका-थका महसूस हो तो ये एक बीमारी हो सकती है। अगर आप बिना किसी वजह के थका-थका महसूस कर रहे हैं और दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो ये क्रोनिक फटीग सिंड्रोम हो सकता है। इस सिंड्रोम के पीछे आपकी खराब डाइट से लेकर खराब फूड च्वाइस आपकी तबीयत को और नासाज बनाने का काम करती है। कई शोध में ये सामने आ चुका है कि खराब फूड च्वाइस और डाइट में जरूरी पोषक तत्वों की कमी आपको और ज्यादा थका हुआ महसूस कराती है। अगर आप भी बीते कुछ दिनों से थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करने की जरूरत है। आइए बताते हैं कौन से फूड्स थकान कम करने में आपकी मदद करेंगे।

1-फैटी फिश (Fatty fish)

अगर आप बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं तो आपको अपनी डाइट में फैटी फिश शामिल करने की जरूरत है। फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरी हुई होती है, जो कि सूजन को कम करने के साथ-साथ दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। आप सैल्मन, मैकरेल और ट्यूना डैसी फिश ट्राई कर सकते हैं।

2-नट्स और बीज (Nuts and seeds)

थकान को दूर करने के लिए आपको बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज जैसे नट्स और बीज का सेवन करने की जरूरत है। ये नट्स और बीज फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ लंबे वक्त तक एनर्जेटिक रखते हैं।

3-साबुत अनाज (Whole grains)

क्रोनिक फटीग को दूर करने के लिए आपको ब्राउन राइस, क्विनोआ और ओट्स जैसे कॉम्पलेक्स कार्ब्स और फाइबर से संपन्न फूड्स का सेवन करने की जरूरत है, जो कि आपके एनर्जी लेवल को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शुगर लेवल को भी मेंटेन रखने में मदद करते हैं।

4-पत्तेदार सब्जियां (Leafy greens)

पालक, केल और हरी पत्तेदार सब्जियां ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से संपन्न होती है, जो कि न सिर्फ सूजन को कम करती है बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी दुरुस्त बनाने का काम करती है। आप इन सब्जियों को उबालकर या फिर सही तरीके से पकाकर भी खा सकते हैं।

5-लीन प्रोटीन (Lean proteins)

क्रोनिक फटीग जैसी स्थिति से पार पाने के लिए आपको अपनी डाइट में चिकन, टर्की और टोफू जैसे लीन प्रोटीन के अच्छे सोर्स की जरूरत होगी। इन सभी में अमिनो एसिड की प्रचुर मात्रा होती है, जो कि टिश्यू के निर्माण और उन्हें रिपेयर करने में मदद करती है। इतना ही नहीं ये आपके एनर्जी लेवल को भी दुरुस्त बनाने का काम करते हैं।