Holi 2023: हुड़दंग के दौरान आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें?
Eye Care Tips on Holi: होली में रंग खेलना सबको पसंद होता है लेकिन इसमें कई रिस्क भी शामिल होते हैं जैसे आंखों को होने वाला खतरा आदि।
होली का त्यौहार आ गया है और यह त्यौहार लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है। इसमें एक दूसरे को रंग लगाना और भिगोना जैसी कई सारी फन एक्टिविटी शामिल होती हैं जो इस त्यौहार को मजेदार बना देती है। हालांकि इस त्यौहार में बहुत सारे रिस्क भी शामिल है जैसे अगर आप थोड़ी सी भी असावधानी बरतते हैं तो आपकी आंखों में या फिर बालों में रंग जा सकता है जो आपकी स्किन को और आखों को डैमेज कर सकता है। इसलिए होली खेलते समय अपने शरीर का खास ध्यान रखना होता है और बहुत सारी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप खुद को होली खेलने से रोकें। तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि होली के समय आप कैसे खुद को और आंखों को होने वाले खतरे से बचा सकते हैं।
होली पर ऐसे करें अपनी आंखों का बचाव - Eye Care Tips on Holi
आराम से लगवाएं रंग
रंग लगाते समय आपको भागा-दौड़ी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से अगर कोई ध्यान पूर्वक भी रंग लगाना चाहता है तो उसका हाथ बहकने की वजह से आपकी आंखों में रंग जा सकता है जिससे आपकी आंखों को और ज्यादा तकलीफ पहुंच सकती है। इसलिए आराम रंग लगवाएं और रंग लगवाते समय आंखों को बंद रखें।
आंखों को न मसलें
अगर आंखों में रंग चला जाता है तो आपको आंखों में जलन हो सकती है ऐसे आंखों को मसलने से बचें। क्योंकि आंखें को मसलने से उनमें जलन और खुजली और ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए आपको किसी कॉटन के कपड़े के साथ आंख को साफ करना चाहिए।
आई ड्रॉप की लें मदद
एक्सपर्ट के मुताबिक, आप को आंखें अच्छे से साफ करने के लिए आंखों में लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपकी आंख अच्छे से साफ हो जाएंगी और इन्फेक्शन से भी बच जायेंगे।
आंखों को धोने से बचें
अगर आपकी आंखों में रंग चला जाता है तो आपको से धोने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने के कारण आंखों में रंग फैल सकता है जिससे आपकी तकलीफ और भी बढ़ सकती है और आप को आंखों में जलन आदि हो सकती है।
एक्सपर्ट की मदद लें
यदि रंग के कारण आंखों में लालिमा, दर्द, धुंधला दिखाई देना और आंखों में सूजन की समस्या देखने को मिलती है तो बिना देरी के आंखों के डॉक्टर की सलाह लें। आंखों की कंडीशन के मुताबिक वह आपको जरूरी सलाह के साथ कुछ दवाइयां दे सकते हैं।
(Inputs: Dr. Priyanka Singh, Consultant Opthalmologist, PSRI Hospital)