Advertisement

दांतों में कीड़े लगना, मसूड़ों से खून आना जैसी दिक्कतों से बचना है तो 'ओरल हाइजीन' का रखें ख्याल, पढ़ें एक्सपर्ट टिप्स

Oral Hygiene Tips In Hindi: हल्की सी मुस्कान हमेशा चेहरे पर रखने के साथ आप हमेशा खुद को कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव महसूस कर सकते हैं लेकिन अगर आपकी ओरल हाइजीन अच्छी नहीं है तो आपका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है।

Written By Atul Modi
Published : March 1, 2023 8:10 PM IST

एक खिलखिलाती हुई मुस्कुराहट हमेशा हमें और ज्यादा खूबसूरत बनाती है। लेकिन अगर मुस्कुराते समय दांतो से खून निकलता हुआ दिखे या फिर आपकी सांसों से गंदी बदबू आए तो इसमें केवल आपको ही नहीं बल्कि आपके आसपास के लोगों को भी तकलीफ हो सकती है और आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। इसलिए अपने ओरल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी होता है। हम अपने बाकी स्वास्थ्य का तो ख्याल बहुत अच्छे से रख लेते हैं लेकिन जब बात हमारे मसूड़ों और ओरल हाइजीन की आती है तो हम हमेशा इसे नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए अगर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान अपने चेहरे पर रखना चाहते हैं तो आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए कुछ ओरल हाइजीन टिप्स (Oral Hygiene Tips) को जरूर फॉलो करना चाहिए।

दांतों और मसूड़ों का कैसे रखें ध्यान - (Oral Hygiene Tips In Hindi)

ब्रश करना न भूलें

आपको हमेशा सुबह और शाम दो टाइम ब्रश जरूर करना चाहिए। अधिकतर लोग ब्रश करने में कंजूसी कर देते हैं और केवल एक ही समय ब्रश करना सही समझते हैं, लेकिन दोनों टाइम का खाना खाने के बाद आपको एक बार ब्रश जरूर करनी चाहिए, ताकि आपके दातों में कुछ भी फंसा हुआ हो तो वह निकल सके और दातों की अच्छे से सफाई हो सके। आपके ब्रश मुलायम होने चाहिए ताकि मसूड़ों को कोई तकलीफ न हो।

Advertisement

जीभ की सफाई भी है जरूरी

अगर जीभ को नियमित रूप से साफ नहीं किया जाए तो उस पर भी बैक्टीरिया के जमा होने लगते हैं, जिससे ओरल हेल्थ से जुड़ी काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने से बचने के लिए ब्रश करने के बाद अपने जीभ को भी अच्छी तरह से साफ जरूर कर लें।

अधिक मीठी चीजें न खाएं

अगर आप बहुत ज्यादा मीठी ड्रिंक्स या फिर फूड का सेवन करते हैं तो इससे भी आपके दांतों में कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आपको हमेशा ही काफी कम मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करना चाहिए। खासकर चॉकलेट, कुकीज, शुगर, मीठे ड्रिंक्स और अन्य हानिकारक चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

Advertisement

माउथ वॉश

हालांकि माउथवॉश का रोजाना प्रयोग करना कोई जरूरी नहीं है, लेकिन फिर भी आपको 2 से 3 दिन में एक बार इसका प्रयोग कर सकते हैं, ताकि आपकी ओरल हेल्थ ठीक रहे और मुंह की दुर्गंध से बचा जा सके। क्योंकि कई बार इस वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़ता है।

कुल्ला करना

कुल्ला करने से खाना खाने के बाद अगर आपके दांतों के बीच या मुंह में छोटे-छोटे पार्टिकल्स जमा हो गए हैं तो वह आसानी से बाहर निकल जाते हैं। दांतों में फंसे भोजन के कण ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए ठीक नहीं हैं, यह भी आपके मुख स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर, मीठा खाने के बाद अच्छे से कुल्ला कर लेना चाहिए जिससे वो दांतों में लगा ना रहे।

(Inputs By: Dr. Vibhuti Jain, Consultant, Dentistry Services, PSRI Hospital Delhi)

About the Author

  • twitter

... Read More