पुरुषों के दिमाग से लेकर दिल के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन्स! जानें किस विटामिन की कमी बनाती है शरीर को कमजोर

Essential nutrients for mens : शरीर को हेल्दी रखने के अलावा दूसरी गंभीर बीमारियों से भी बचने की जरूरत होती है और इसके लिए जरूरी है कि हम अपने शरीर में विटामिन्स की कमी न होने दें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 17, 2023 3:53 PM IST

Essential nutrients for mens : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर एक व्यक्ति का शरीर दूसरे व्यक्ति के शरीर से बिल्कुल अलग है। अब-जब शरीर अलग-अलग है तो निश्चित तौर पर न्यूट्रिशन इनटेक के साथ-साथ शरीर की जरूरतें भी अलग-अलग होंगी। लेकिन जब बात सिर्फ पुरुषों की होती है तो खुद को हेल्दी रखने के लिए हम सही खान-पान या फिर ऐसी चीजें नहीं कर पाते हैं, जो हमारे शरीर को फायदा पहुचाएं। उम्र के साथ-साथ हमें अपने शरीर को हेल्दी रखने के अलावा दूसरी गंभीर बीमारियों से भी बचने की जरूरत होती है और इसके लिए जरूरी है कि हम अपने शरीर में विटामिन्स की कमी न होने दें। आइए जानते हैं पुरुषों के शरीर के लिए ऐसे जरूरी विटामिन्स के बारे में, जो उम्र भर हेल्दी रखने में मदद करेंगे।

पुरुषों के लिए जरूरी विटामिन्स ( 5 key nutrients for mens)

1-विटामिन डी

विटामिन डी, हर किसी के लिए जरूरी है लेकिन जब बात मेन्स हेल्थ की होती है तो विटामिन डी हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ कैंसर की रोकथाम, नसों और इम्यूनिटी को बेहतर बनानेमें मदद करता है। विटामिन डी हमें सूरज की रोशनी से मिलता है लेकिन जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो सप्लीमेंट की मदद से इसे पूरा किया जा सकता है। दूध, संतरे का जूस और मशरूम इसके रिच सोर्स हैं।

2-फाइबर

अगर आप फाइबर की अपनी डेली जरूरत को पूरा करते हैं तो आप पेट के कैंसर जैसी बीमारी के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। फाइबर, हृदय स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है, जिसके लिए ताजे फलों का रस, चिया सीड्स और कुछ विशेष प्रकार के फल और सब्जियां खा सकते हैं।

3-ओमेगा 3 फैटी एसिड

ओमेगा 3 फैटी एसिड, पुरुषों के लिए बहुत जरूरी विटामिन्स में से एक है। शरीर इसे खुद नहीं बना सकता, इसलिए बाहर फूड्स से आपको इसकी जरूरत को पूरा करना होगा। ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से संपन्न होता है, जो रक्त वाहिकाओं और जोड़ों को हेल्दी बनाने का काम करता है। ओमेगा 3 के लिए आप फैटी फिश अंडे, अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं।

4-पोटेशियम

जब तक आपका ब्लड प्रेशर नार्मल नहीं होगा तब तक आपके लिए हेल्दी रहना मुश्किल साबित हो सकता है। हेल्दी रहने के लिए आपका ब्लड प्रेशर ठीक होना जरूरी है और इसमें पोटेशियम आपकी मदद कर सकता है। पोटेशियम, मांसपेशियों को सिकुड़ने से बचाता है और उन्हें आराम पहुंचाता है। इतना ही नहीं ये शरीर में फ्लूयड बैलेंस भी करता है। आप शकरकंद, केला और चुकंदर जैसे फूड्स की मदद से पोटेशियम लेवलको दुरुस्त रख सकते हैं।

5-विटामिन बी कॉम्पलेक्स

हमारे शरीर के सही से काम करने के लिए विटामिन बी कॉम्पलेक्स बहुत जरूरी है। इसमें अलग-अलग प्रकार के विटामिन बी होते हैं, जो शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। विटामिन बी कॉम्पलेक्स में शामिल हैं नियासिन, बायोटिन, बी6, बी12, फोलेट। ये सभी दिमाग से लेकर दिल और पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।