
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
minerals deficiency sweating (AI Generated image)
गर्मियां सिर्फ गर्मियां नहीं होती बल्कि ये शरीर के पूरे कूलिंग सिस्टम को प्रभावित करने वाला मौसम होता है। गर्मियों में बार-बार आने वाले पसीने से आप परेशान हो जाते हैं, लेकिन दरअसल यह शरीर को ठंडा रखने की तरकीब होती होती है ताकि गर्मी मौसम में भी शरीर ठंडा रहे। अब आप सोचेंगे कि गर्मियों में पसीना आना तो अच्छी बात है और यह सच भी है, लेकिन इसके भी कुछ नुकसान होते हैं। दरअसल, पसीने का मतलब यह है कि शरीर अपने तापमान को मैनेज करने के लिए पानी को इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इससे शरीर में पानी की कमी तो होती ही है साथ ही साथ कई जरूरी मिनरल्स व अन्य पोषक तत्व भी इसके साथ-साथ शरीर से बाहर जाते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 5 प्रमुख मिरल्स की बात करेंगे जो आमतौर पर पसीने के साथ-साथ शरीर से बाहर चले जाते हैं और अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए तो इनसे शरीर में पानी की कमी के साथ-साथ अन्य कई मिनरल्स व पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
अगर आपके शरीर से पसीना बहुत ज्यादा निकल रहा है, तो पसीने के साथ-साथ थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पोटेशियम भी निकलता है। ऐसे में अगर आप पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम नहीं ले रहे हैं, तो इससे आपके शरीर में पोटेशियम की कमी भी हो सकती है। लेकिन चिंता मत कीजिए अपनी डाइट में केला, हरी सब्जियां और नारियल पानी जैसी चीजों को शामिल करके आप पोटेशियम की कमी होने से रोक सकते हैं।
हम सब जानते हैं कि हड्डियों व दांतों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम का होना बहुत जरूरी है और पसीने के साथ-साथ कुछ मात्रा में कैल्शियम भी निकलने लगता है। ऐसे में अगर आप डाइट में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में नही ले रहे हैं और ज्यादा पसीने के साथ-साथ कैल्शियम भी शरीर से निकल रहा है तो कैल्शियम की कमी भी हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
पसीने से साथ शरीर से सबसे ज्यादा निकलने वाले मिनरल्स में से एक सोडियम भी है और शरीर में इसकी कमी से कई नुकसान हो सकते हैं। इसके लिए आपको छाछ, नारियल पानी और हल्का नमक डालकर नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ पीने चाहिए। इनका सेवन करने से आपको तरोताजा तो महसूस होगा ही साथ ही साथ शरीर में सोडियम की कमी होने जैसे रिस्क भी काफी हद तक कम हो जाएंगे।
शरीर के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी होता है, जिससे शरीर की कई कार्य प्रक्रियाएं काम करती हैं। पसीने के साथ-साथ शरीर से कुछ मात्रा में मैग्नीशियम भी निकल सकता है और अगर डाइट के माध्यम से हम पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम नहीं ले रहे हैं, तो इससे शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। मैग्नीशियम के लिए अपनी डाइट में नट्स व सीड्स जैसे काजू, बादाम और पंपकिन सीड्स को शामिल करें इसके अलावा साबुत अनाज व दालों की मदद से भी मैग्नीशियम मिल सकता है।
शरीर के लिए जिंक बेहद जरूरी है, जो आपकी स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लिए तो जरूरी है ही साथ ही साथ यह पाचन व मेटाबॉलिज्म जैसी जरूरी शारीरिक प्रक्रियाओं में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पसीने के साथ-साथ शरीर से जिंक की कुछ मात्रा शरीर से बाहर निकल सकती है और अगर डाइट में हम जिंक नहीं ले रहे हैं तो शरीर में इसकी कमी हो सकती है। इसकी पूर्ति के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स, सीड्स चना, दालें और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल पसीने के कारण शरीर से निकलने वाले जरूरी मिनरल्स के बारे में जानकारी देना है। लेकिन यह लेख सिर्फ जानकारी देने के लिए है और किसी भी जानकारी का इलाज किसी भी बीमारी या मिनरल डेफिशियेंसी का इलाज करने के लिए नहीं है, इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।