Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डायबिटीज, लाइफस्टाइल से जुड़ी परेशानी है और अगर आपका खान-पान सही नहीं है तो आपके लिए अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना और मुश्किल हो सकता है। जी हां, आप चाहें तो अपने ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं बशर्ते आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। इन बातों के अलावा आपको अपनी दवा और अपने खान-पान को लेकर बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है ताकि आपका ब्लड शुगर लेवल आउट ऑफ कंट्रोल न हो। आइए जानते हैं ऐसे टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप घर बैठे-बैठे अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
अगर आप सोचते हैं कि एक्सरसाइज करने से सिर्फ शरीर को फिट और बेस्ट फिजिक प्राप्त करने में आसानी होती है तो आप गलत हैं। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आपको अपने ब्लड शुगर लेवल बल्कि ब्लड प्रेशर से लेकर डिप्रेशन, स्ट्रेस और तनाव जैसी स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलती है। आप घर पर रहकर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से भी शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
पानी पीना जिंदा रहने के अलावा सेहतमंद रहने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है? शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं लेकिन पानी आपके ब्लड शुगर को नार्मल लाने में काफी मदद करता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
दिन भर काम की व्यसत्ता और इस वजह से खान-पान पर ध्यान न दे पाना और फिर देर रात तक फोन पर गेम या फिर बातें करना भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह है। जी हां, सही प्रकार से नींद न लेने पर आपका ब्लड शुगर लेवल भी आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है। इसलिए दिन में 8 घंटे की नींद तो जरूर लें, जो कि आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करेगी।
खान-पान और नींद के साथ-साथ आपको शरीर में विटामिन डी लेवल पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जी हां, विटामिन डी का लो लेवल आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। अगर आपको ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना है तो विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करते रहें और इसके लेवल को कम न होने दें।
ऊपर बताए गए सभी टिप्स को अगर आप फॉलो कर रहे हैं तो फिर इस टिप को भी नजरअंदाज न करें। जी हां, ये टिप सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको अपने ब्लड शुगर लेवल पर ध्यान देना है, फिर चाहे वो खाना खाने के बाद हो या फिर सुबह उठने के बाद। सप्ताह में एक बार अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करें, जो कि आपको आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करेगा।