थायराइड रोगी बढ़ते वजन से परेशान! इन 5 काम से कम करें शरीर की चर्बी

weight loss in thyroid disease: अगर आप भी हाइपोथायराइडिज्म का शिकार हैं और आपका वजन बढ़ रहा है तो आप ये टिप्स अपनाकर फिट और हेल्दी शरीर प्राप्त कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 7, 2022 7:11 PM IST

weight loss in thyroid disease: आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हर 10 में से एक भारतीय हाइपोथायराइडिज्म की परेशानी का शिकार है। दरअसल होता क्या है कि जब हमारे शरीर में मौजूद थायराडड ग्रंथि बहुत ज्यादा मात्रा में या फिर कम हार्मोन का निर्माण करने लगती है तो व्यक्ति थायराइड का शिकार (thyroid disease) हो जाता है। ये बीमारी न सिर्फ हमारे मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है बल्कि सीधे हमारे वजन को प्रभावित करती है, जिसकी वजह से बेवजह वजन बढ़ने लगता है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है लेकिन हेल्दी डाइट और दवाओं के साथ इस बीमारी को कंट्रोल करना काफी आसान है। अगर आप भी हाइपोथायराइडिज्म का शिकार हैं और आपका वजन बढ़ रहा है तो आप ये टिप्स अपनाकर फिट और हेल्दी शरीर प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं थायराइड रोगियों के लिए आसान वेट कंट्रोल टिप्स (weight loss in thyroid disease in hindi)।

थायराइड रोगियों के लिए 5 आसान वेट कंट्रोल टिप्स

1-आयोडिन इनटेक पर ध्यान दें (iodine intake for thyroid in hindi)

आयोडिन एक ऐसा खनिज है, जो थायराइड ग्रंथिको सही से काम करने में मदद करता है। जब हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयोडिन प्राप्त नहीं होता है तो थायराइड ग्रंथि कम या फिर अतिसक्रिय हो जाती है। इसलिए एक्सपर्ट थायराइड से जूझ रहे मरीजों को अपना आयोडिन इनटेक बढ़ाने की सलाह देते हैं।

2-शुगर की मात्रा में करें कटौती (Cut sugar for thyroid in hindi)

अगर आपको थायराइड है और आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो ये उपाय आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जी हां, आपको अपने मीठा खाने की लत को कंट्रोल करना होगा, खासकर रात के वक्त लगने वाली मीठे की ललक को। आप अपनी इस लत को कंट्रोल करने के लिए मीठा खाने का मन होने पर बेरी का विकल्प चुनें।

3-हाइड्रेटेड रहें (Stay hydrated for thyroid in hindi)

हर समय हाइड्रेट रहना या फिर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना वजन घटाने की दिशा में उठाया गया आपका पहला कदम है। अपने पास एक पानी की बोतल रखें और हर जगह उसे साथ ले जाएं क्योंकि ऐसा करने से न सिर्फ आप हाइड्रेट रहेंगे बल्कि ये आपको पाचन में भी मदद करेगा।

4-बार-बार खाएं (frequent meals for thyroid in hindi)

थायराइड एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपका पाचन तंत्र बहुत धीमा हो जाता है इसलिए ये सलाह दी जाती है कि निरंतर अतंराल पर कुछ न कुछ खाते रहें। दिन में तीन बार भर-भर के खाने से अच्छा है आप दिनभर में 5 से 6 बार तक खाना खाएं।

5-प्रोटीन लें (protein for thyroid in hindi)

दाल, मछली और मीट जैसी हाई प्रोटीन डाइट हाइपोथायराइडिज्म के कारण होने वाली कमजोरी से पार पाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं डाइट में प्रोटीन को बढ़ाने से आपको मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। इसलिए आप अपने प्रोटीन इनटेक पर जरूर ध्यान दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source