... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 17, 2023 4:23 PM IST
आंतों में जमा गंदगी से खराब हो सकता है आपका दिमाग! जानें आंतों की सफाई के 5 बेस्ट तरीके, याददाश्त भी होगी बूस्ट
ज्यादातर लोग इस बात से इत्तेफाक रखते होंगे कि आपके पेट का सीधा संबंध आपके दिल और दिमाग से है। जब आपका पेट हेल्दी रहेगा तब आपका दिल और दिमाग भी हेल्दी रहेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी आंतें अगर हेल्दी नहीं होंगी तो आपके लिए दिमागी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है? शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी लेकिन जब स्ट्रेस में होते हैं तो उसका सीधा असर आपकी एनर्जी पर पड़ता है और ये आपकी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। दरअसल जब तक आपकी आंतें हेल्दी नहीं होंगी तब तक आपके लिए काम करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करता है। आइए जानते हैं आंतों के साथ-साथ मानिसक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के तरीके।
आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेने की जरूरत है। अगर आपको अपनी आंतों को हेल्दी रखना है तो हाई प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा मात्रा में शुगर और ज्यादा मात्रा में फैट के सेवन से बचने की जरूरत है क्योंकि ये सभी चीजें आपकी आंतों को खराब करने का काम करती हैं।
आपको अपने खान-पान की आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि जब बात आंतों की सेहत की होती है तो अच्छा पाचन आपके लिए बहुत जरूरी होता है। जब तक आपका खाना सही तरीके से नहीं पचेगा तब तक आपके पेट में मौजूद रस सही तरीके से काम नहीं करेंगे और आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करेंगे।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भले ही आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो लेकिन ये आपको फिट रखने के साथ-साथ स्ट्रेस के लेवल को कम करता है। अगर आपका पाचन स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ तो आपको एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि ये आंतों के स्वास्थ्य को भी दुरुस्त कर सकती है।
आपको अपनी आंतों को हेल्दी बनाने के लिए अपनी डाइट में प्रोबायोटिक और प्री बायोटिक फूड्स को शामिल करने की जरूरत है। ये आपकी आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ गुड बैक्टीरिया को बढ़ानेका काम करते हैं, जिसकी मदद से आपकी आंतें हेल्दी रहती हैं।
आंतों को हेल्दी रखने के लिए आपको कोलेजन से रिच फूड्स का सेवन करने की जरूरत है, जिसमें बोन ब्रोथ से लेकर सैल्मन स्किन शामिल है। इसके अलाव आप खट्टे फल, ब्रोकली, बीफ, अंडे और नट्स का भी सेवन कर सकते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन को बूस्ट करने में मदद करेंगे।