hamburger icon
A
Read in English

प्याज, लहसुन, नींबू जैसी घर में रखी इन 5 चीजों से हटाएं दांत में लगे काले-काले कीड़ें, जानें इस्तेमाल का गजब तरीका

अगर आप सोच रहे हैं कि दांतों में कीड़ा कैसा लगता है तो बता दें कि दांत पर जमा होने वाला मैल ही दांतों पर कीड़े की वजह बनता है। एक बात और जान लें कि ये कोई कीड़ा नहीं बल्कि दांतो की सही से सफाई न करने के कारण दांतों को हुआ नुकसान है। आप ये घरेलू नुस्खे आजमा कर अपने दांतों में लगे कीड़े और उसमें होने वाले दर्द को दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 23, 2020 12:24 PM IST

यूं तो हमारे शरीर का हर अंग अपनी एक अलग भूमिका निभाता है, ठीक वैसे ही जैसे हमारी आंखें देखने, कान सुनने और मुंह खाने में मदद करता है। लेकिन जब बात खाने की आती है तो हम अपने दांतों को कैसे भूल सकते हैं। दातों की मदद से ही हम किसी चीज को काट पाते हैं उसे चबा पाते हैं और खाने का मजा ले पाते हैं। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब आप खुलकर मुस्कराते हैं तो आपके दांत ही सबसे पहले सामने वाले को आपकी अहमियत का अहसास दिलाते हैं। मौजूदा वक्त में किसी भी व्यक्ति को दांतों की समस्या हो सकती है और अगर आप अपने दांतों पर ध्यान नही देंगे तो आप कम उम्र में ही अपने दांतों को खराब कर बैठेंगे।

अगर आप सोच रहे हैं कि दांतों में कीड़ा कैसा लगता है तो बता दें कि दांत पर जमा होने वाला मैल ही दांतों पर कीड़े की वजह बनता है। एक बात और जान लें कि ये कोई कीड़ा नहीं बल्कि दांतो की सही से सफाई न करने के कारण दांतों को हुआ नुकसान है। इसी कारण दांत के ऊपर चढ़ी मजबूत परत खराब हो जाती है और दांत अंदर तक खराब हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं मैल की परत बनने के मुख्य कारण।

  • बैक्टीरिया
  • लार
  • एसिड
  • भोजन के कण

दांतों के खराब होने के मुख्य कारणों में से एक मुंह में बैक्टीरिया हैं। दरअसल हमारे खान-पान की चीजों में मौजूद शुगर को मुंह मे रहने वाले बैक्टीरिया एसिड में बदल देते हैं। और अगर किसी कारण से दांत की इनेमल कमजोर हो जाती है तो ये एसिड धीरे-धीरे दांत को अंदर तक खोखला करना शुरू कर देता है। सभी जानते हैं की दांतों की सफाई रोजाना करनी चाहिए। लेकिन ऐसा बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। यही कारण है कि दांतो से दुर्गन्ध आने लगती है। दांत में कीड़ा लगने पर दांत धीरे-धीरे खत्म होते जाते हैं लेकिन कई उपाय है जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। तो आइए जानते हैं ये घरेलू उपाय।

Teeth Pain

प्याज

अगर आप दांतो के दर्द की समस्या से परेशान हैं तो प्याज का प्रयोग इसको ठीक करने के काम आ सकता है। प्याज को दांतो के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। प्याज के प्रयोग से आपके दांतो मे होने वाली तकलीफ भी खत्म हो जाएगी। प्याज को एक प्रकार की प्राकृतिक औषधि माना जाता है, जिसमे दांत के दर्द को ठीक करने के गुण होते हैं।

सरसो का तेल

अगर आपके दांतो में कीड़ा लग गया है तो आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर आप अपने दांतों को कीडे से सुरक्षित रख सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए आप इन तीनों चीजों को आपस में मिला लें और ब्रश के साथ दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें। नियमित रूप से इस उपाय को करने पर फायदा होगा।

लहसुन

दांत में कीड़ा लगने पर कुछ भी खाने-पीने पर दर्द होता है और इस स्थिति में लहसुन की एक कली को अच्छे से नमक लगा कर चबाएं। ऐसा करने से आपके दांत का दर्द ठीक हो सकता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर आपके दांत मजबूत हो जाएंगे।

लौंग

अगर आप अपने दांत में लगे कीड़े से परेशान हैं तो लौंग के जरिए इसे आसानी से दूर किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए आपको जिस दांत में कीड़ा लगा हो उसमें एक लौंग रख लें। ऐसा करने से दांत में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

नींबू

नींबू को विटामिन सी के सबसे अच्छे स्त्रोतों में से एक माना जाता है इसलिए जब भी दांत में दर्द हो तो दर्द वाली जगह पर नींबू का छिलका रखने से कुछ ही देर में दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।